..................... Laapataa Ladies Box Office Collection Day 6: aamir khan Kiran Rao movie earned few crore on 6th day - Hindi Filmibeat

Laapataa Ladies BOC Day 6: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही आमिर-किरण की फिल्म 'Laapataa Ladies' जानें कलेक्शन

Laapataa Ladies

Laapataa Ladies Box Office Collection Day 6: लापता लेडीज (Laapataa Ladies) 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिओ स्टूडियो और आमिर खान (Aamir khan) प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस की गई और किरण राव (Kiran Rao) द्वारा निर्देशित फिल्म लापता लेडीज के रिव्यू काफी शानदार आ रहे हैं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हो रही है। आपको बता दें कि फिल्म को IMDB रेटिंग 8.1 मिली है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म की कहानी कुछ हटके है।

इन परेशानियों पर आधारित है फिल्म
जो भी फिल्म देख रहा है वह फिल्म की कहानी की जमकर तारीफ कर रहा है, यह फिल्म पितृसत्ता, दहेज की बुराई, घरेलू हिंसा, विवाह में महिलाओं पर थोपी जाने वाली चीजों पर आधारित है, लेकिन इतने कंटेंट होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने पर कामयाब नहीं हो पा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी की है कमाई।

इतनी रही फिल्म की कमाई
पहला दिन-0.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन-1.45 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 1.7 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 0.5 करोड़ रुपये
पांचवां दिन-0.55 करोड़ रुपये

छठे दिन फिल्म ने इतनी की कमाई
लापता लेडीज (Laapataa Ladies) के छठे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन 50 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अब तक 5.45 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 7.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

100 रुपये का हुआ टिकट
बता दें कि वुमेंस डे के खास मौके पर फिल्म मेकर किरण राव (Kiran Rao) ने फैन्स को सरप्राइज दिया है। जी हां, उन्होंने इस खास मौके पर फिल्म के टिकट के रुपये घटा दिए हैं। अब आप मात्र 100 रुपये में लापता लेडीज (Laapataa Ladies) देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X