Laapataa Ladies BOC Day 5:'Laapataa Ladies' की कमाई पर लगा ग्रहण, 5वें दिन इतना हुआ कलेक्शन

Laapataa Ladies Box Office Collection Day 5: लापता लेडीज (Laapataa Ladies) फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से फिल्म की कहानी लाइमलाइट में बनी हुई है। जिओ स्टूडियो और आमिर खान (Aamir khan) प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस की गई और किरण राव (Kiran Rao) द्वारा निर्देशित फिल्म लापता लेडीज की कहानी की भले ही कितनी तारीफ क्यों ना हो रही हो, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेर पाने में कामयाब नहीं हो पाई है। बता दें कि फिल्म 1 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं। चलिए जानते हैं अब तक का कलेक्शन।
इतनी रही फिल्म की कमाई
पहला दिन-0.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन-1.45 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 1.7 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 0.5 करोड़ रुपये
मंगलवार को फिल्म ने इतनी की कमाई
वहीं फिल्म के पांचवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 55 लाख रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म ने अब तक 4.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 7.49 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बता दें कि फिल्म में पितृसत्ता, दहेज की बुराई, घरेलू हिंसा, विवाह में महिलाओं पर थोपी जाने वाली चीजों पर फिल्म आधारित है।
फिल्म की ये है स्टार कास्ट
फिल्म की कास्ट की बात करें तो फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम ने शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। 2000 स्क्रीन्स पर रलीज हुई फिल्म लापता लेडीज (Laapataa Ladies) कम बजट में बनी फिल्म है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी लापता लेडीज की स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications