Laapataa Ladies BOC Day 4: दमदार कहानी होने के बाद भी 'Laapataa Ladies' रही फुस्स, चौथे दिन इतनी रही कमाई

Laapataa Ladies Box Office Collection Day 4: जिओ स्टूडियो और आमिर खान (Aamir khan) प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस की गई किरण राव (Kiran Rao) द्वारा निर्देशित फिल्म लापता लेडीज (Laapataa Ladies) 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिव्यू बहुत ही शानदार आ रहे हैं। फिल्म जो भी फिल्म देख रहा है तारीफ कर रहा है, लेकिन उसके बाद भी फिल्म कमाई के मामले में काफी पीछे रह गई है। फिल्म की दमदार कहानी होने की बाद भी फिल्म के 4 दिनों का कलेक्शन काफी फीका रहा है। चलिए जानते हैं अब तक फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
इतनी रही फिल्म की कमाई
पहला दिन-0.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन-1.45 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 1.7 करोड़ रुपये
चौथे दिन फिल्म ने इतनी की कमाई
वहीं फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन मात्र 38 लाख रुपये (अनुमानित) कमाए हैं। लापता लेडीज (Laapataa Ladies) ने देशभर में टोटल 4.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में फिल्म ने 5.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। उम्मीद मानी जा रही है कि पांचवें दिन फिल्म 6 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
फिल्म की ये है स्टार कास्ट
फिल्म की कास्ट की बात करें तो फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम ने शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। 2000 स्क्रीन्स पर रलीज हुई फिल्म लापता लेडीज (Laapataa Ladies) का बजट 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी लापता लेडीज की स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। फिल्म के स्क्रीनप्ले और डायलॉग को स्नेहा देसाई द्वारा लिखा गया है, जबकि बाकी डायलॉग्स को दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications