लाल सिंह चड्ढा DAY 5 बॉक्स ऑफिस- आमिर खान स्टारर फिल्म का बुरा हाल, 5 दिनों में 50 करोड़ भी नहीं कर पाई पार
फिल्म लाल सिंह चड्ढा थियेटर्स में काफी बुरे दिन देख रही है। आमिर खान और करीना कपूर स्टारर इस फिल्म ने 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 47-48 करोड़ के लगभग की कमाई की है, जो कि निराशाजनक है। जहां स्वतंत्रा दिवस के मौके पर फिल्में आराम से 20-30 करोड़ पार कर जाया करती थी, वहां इस साल लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन जैसी दो बड़ी फिल्में मिलकर भी 20 करोड़ का कलेक्शन नहीं दे पाई।
दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही हैं। 11 अगस्त को रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ने अपने पांचवें दिन यानि की सोमवार को 10 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की कमाई 47 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

खास बात है कि 5 दिनों में आमिर खान की फिल्में 100-150 करोड़ तक पार कर जाया करती थी। लेकिन लॉकडाउन के बाद दृश्य बदल चुके हैं। गुरुवार को 11.70 करोड़ की ओपनिंग के बाद, फिल्म ने शुक्रवार को 7.26 करोड़, शनिवार को 9 करोड़ और रविवार को 10 करोड़ की कमाई की है।

छुट्टियां भी नहीं आई काम
लाल सिंह चड्ढा एक फेस्टिवल रिलीज थी। फिल्म 11 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर रिलीज हुई थी। फिर सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियां थीं। लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर छुट्टियों का कोई फायदा नहीं मिल पाया। अब मंगलवार से फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

ओवरसीज कलेक्शन
हालांकि ओवरसीज में फिल्म का कलेक्शन औसत से ऊपर रहा है।5 दिनों में फिल्म ने ओवरसीज में 5 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है.. यानि की लगभग 40 करोड़ कलेक्शन। जबकि फिल्म अभी चीन में रिलीज भी नहीं हुई है। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

बजट और कमाई
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 150- 170 करोड़ तक का बताया जा रहा है। बजट के हिसाब से लाल सिंह चड्ढा को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कम से कम 200-220 करोड़ तक की कमाई करनी थी। लेकिन मौजूदा हालात देखते हुए फिल्म ज्यादा से ज्यादा 60 करोड़ तक पहुंच पाएगी।

कैंसिल हो रहे हैं शोज!
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की धीमी शुरुआत को देखते हुए देशभर में कई जगह फिल्म के शोज भी कैंसिल किये जा रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा ही नहीं, बल्कि इसी के साथ रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म रक्षाबंधन भी इसी स्थिति से गुजर रही है।

डिस्ट्रब्यूटर्स ने की मुआवजे की मांग!
रिपोर्ट्स के अनुसार, डिस्ट्रीब्यूटर्स को 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने की वजह से काफी नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने मेकर्स से मुआवजे तक की मांग कर डाली है। बता दें, फिल्म को 100 करोड़ से भी ऊपर का नुकसान हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications