..................... Laal Singh Chaddha Day 2 Box Office Collection: Aamir Khan's film falls down amid controversies | लाल सिंह चड्ढा DAY 2 बॉक्स ऑफिस: आंकड़ों में नीचे फिसली आमिर खान की फिल्म, यहां जानें कलेक्शन - Hindi Filmibeat

लाल सिंह चड्ढा DAY 2 बॉक्स ऑफिस: आंकड़ों में नीचे फिसली आमिर खान की फिल्म, यहां जानें कलेक्शन

तमाम विवादों के बीच लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर हिचकोले खा रही है। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी, आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन जहां 12 करोड़ का कलेक्शन किया था, दूसरे दिन यानि की शुक्रवार को इसकी ऑक्यूपेंसी में 35-40 प्रतिशत की गिरावट दिखी। फिल्म ने दूसरे दिन 7-8 करोड़ के लगभग की कमाई की है।

दो दिनों में फिल्म की कमाई 19-20 करोड़ के लगभग हो चुकी है, जो कि उम्मीद से काफी कम है। नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स में लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट आई है और मास सेंटर्स में 50 प्रतिशत तक की गिरावट देखी जा रही है। जाहिर तौर पर यह फिल्म के लिए अच्छी बात नहीं है।

laal-singh-chaddha-day-2-box-office-collection-aamir-khan-film-falls-down-amid-controversies

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 150- 170 करोड़ तक का बताया जा रहा है। बजट के हिसाब से लाल सिंह चड्ढा को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कम से कम 200-220 करोड़ तक की कमाई करनी पड़ेगी। जबकि ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में जाने के लिए फिल्म को 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा।

अति महत्वपूर्ण 3 दिन

अति महत्वपूर्ण 3 दिन

लेकिन फिलहाल इतनी धीमी शुरुआत के बाद फिल्म के लिए 100 करोड़ क्लब में भी आना मुश्किल दिख रहा है। फिल्म के लिए आने वाले तीन दिन अति महत्वपूर्ण है। शनिवार, रविवार और सोमवार को फिल्म जितनी कमाई करेगी, उसी से हिट और फ्लॉप का अंदाजा लगाया जा सकता है।

कैंसिल हो रहे हैं शोज!

कैंसिल हो रहे हैं शोज!

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की धीमी शुरुआत को देखते हुए देशभर में कई जगह फिल्म के शोज भी कैंसिल किये जा रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा ही नहीं, बल्कि इसी के साथ रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म रक्षाबंधन भी इसी स्थिति से गुजर रही है। कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

विवादों में फंसी फिल्म

विवादों में फंसी फिल्म

दिल्ली के एक वकील ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर सेबॉलीवुड एक्टर आमिर खान के खिलाफ शिकायत की है। आमिर के अलावा पैरामाउंट पिक्चर प्रोडक्शन हाउसऔर अन्य के नाम भी वकील ने लिये हैं। एएनआई के मुताबिक, वकील का कहना है कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' मेंभारतीय सेना और हिन्दुओं की भावनाओं को आहत किया है।

इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका

इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका

आमिर खान की फिल्म का फ्लॉप होना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। पिछले कई सालों से आमिर की फिल्में गेम चेंजर रही हैं। इनकी फिल्मों की ओपनिंग 40 करोड़ पार तक गई हैं.. ऐसे में लाल सिंह चड्ढा की ऐसी कमाई निराशाजनक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X