लाल सिंह चड्ढा ओपनिंग: आमिर खान के किरदार जैसी ही धीमी शुरूआत, निराश कर देगी ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट
आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा थिएटर में रिलीज़ हो चुकी है और रिलीज़ के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक शुरूआत कर दी है। आमिर खान ने शुरूआत के साथ ही थिएटर में बहुत ही कम ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। फिल्म ने 11 अगस्त गुरूवार को केवल 14.5 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है।
सुबह के शो में ये आंकड़ा 12 प्रतिशत रहा। इसके बाद दोपहर तक ये आंकड़ा 17 प्रतिशत पहुंचा और शाम के शो में उछाल लेते हुए 29 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

लेकिन आमिर खान जैसे बॉक्स ऑफिस स्टार से इतनी कम ओपनिंग की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। इसलिए अब ये देखना है कि फिल्म को लेकर पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ, फिल्म पर कितना असर डालेगा?

रक्षा बंधन से बेहतर शुरूआत
आमिर खान की फिल्म ने सुबह के शो में अक्षय कुमार की रक्षा बंधन से बेहतर शुरूआत की थी। लेकिन शाम होते होते तक दोनों ही फिल्मों ने एक जैसा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। ऐसे में देखना है कि ओपनिंग पर इसका कितना असर पड़ेगा।

12 करोड़ की ओपनिंग
माना जा रहा है कि इन आंकड़ों के साथ लाल सिंह चड्ढा केवल 12 करोड़ की ही ओपनिंग कर पाएगी जो पिछले दशक में आमिर खान की सबसे कम ओपनिंग होगी।

अक्षय से क्लैश का असर
आमिर खान की फिल्म पर अक्षय कुमार से क्लैश का असर पड़ेगा या नहीं पड़ेगा ये भी कल सुबह के आंकड़े बताएंगे। क्योंकि खराब वर्ड ऑफ माउथ के बावजूद अक्षय कुमार की फिल्म ने शाम को उतनी ही ऑक्यूपेंसी दर्ज की है जितनी आमिर की फिल्म ने।

परफेक्ट रीमेक
अब तक जिसने भी लाल सिंह चड्ढा देखी है उसने इस बात की पुष्टि कर दी है कि लाल सिंह चड्ढा एक परफेक्ट रीमेक है। कहा जाए तो ये हिंदी फॉरेस्ट गंप है और इसलिए फिल्म को सफलता की सीढ़ी चढ़ते देखा जा सकता है।

कितनी होगी कमाई
लाल सिंह चड्ढा 180 करोड़ की फिल्म है और Positive Word Of Mouth के बावजूद आमिर खान की फिल्म के लिए बहुत ही लंबा सफर होगा। उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर उनके अच्छे दिन वापस आ पाएं।


Click it and Unblock the Notifications











