लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस: 14 सालों बाद आमिर खान की सबसे कम ओपनिंग, फिर भी टॉप 10 ओपनिंग में शामिल
आमिर खान - करीना कपूर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा, बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरूआत कर चुकी है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ की ओपनिंग की है। फिल्म ने पहले दिन गुरूवार 11 अगस्त को 21 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज करते हुए 12 करोड़ की ओपनिंग दी है। वहीं दूसरे दिन भी आमिर खान की शुरूआत अच्छी नहीं रही है।
शुक्रवार को आमिर खान की फिल्म ने थिएटर में केवल 9 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। रात के शो में ये आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ अच्छा है लेकिन फिर भी लाल सिंह चड्ढा, आंकड़ों के मामले में बॉक्स ऑफिस पर असर नहीं छोड़ रही है।

आमिर खान ने पिछले 14 सालों में ये सबसे कम ओपनिंग देने का आंकड़ा दर्ज किया है। हालांकि, इस बीच उनकी दो फिल्में - सीक्रेट सुपरस्टार और धोबी घाट ने 3 - 4 करोड़ की ओपनिंग की थी लेकिन इन फिल्मों में आमिर खान मुख्य भूमिका में नहीं थे। आमिर खान ने 12 करोड़ से कम ओपनिंग दी थी साल 2008 में फिल्म गजिनी के साथ।
गजिनी ने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ की ओपनिंग की थी हालांकि, उस समय एक रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग थी। लाल सिंह चड्ढा की 12 करोड़ की ओपनिंग भले ही बहुत कम है लेकिन फिर भी ये फिल्म आमिर खान की टॉप 10 ओपनिंग में शामिल हो चुकी है। यहां देखिए आमिर खान के ओपनिंग आंकड़े।

फ्लॉप पर सबसे बड़ी ओपनिंग
#1. ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
रिलीज़ डेट - 8 नवंबर 2018
स्टारकास्ट - आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख़, कैटरीना कैफ
ओपनिंग कलेक्शन - 52.2 करोड़

खराब वर्ड ऑफ माउथ पर ब्लॉकबस्टर
#2. धूम 3
रिलीज़ डेट - 20 दिसंबर 2013
स्टारकास्ट - आमिर खान, कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन
ओपनिंग कलेक्शन - 36 करोड़

अच्छे वर्ड ऑफ माउथ से अच्छी कमाई
#3. दंगल
रिलीज़ डेट - 23 दिसंबर 2016
स्टारकास्ट - आमिर खान, फातिमा सना शेख़, सान्या मल्होत्रा, ज़ायरा वसीम
ओपनिंग कलेक्शन - 29.7 करोड़

कंट्रोवर्सी के बीच कमाई
#4. पीके
रिलीज़ डेट - 19 दिसंबर 2014
स्टारकास्ट - आमिर खान, अनुष्का शर्मा
ओपनिंग कलेक्शन - 26.6 करोड़

एवरेज फिल्म ने भी की अच्छी ओपनिंग
#5. तलाश
रिलीज़ डेट - 30 नवंबर 2012
स्टारकास्ट - आमिर खान, करीना कपूर खान
ओपनिंग कलेक्शन - 13.5 करोड़

रिकॉर्ड तोड़ थी ओपनिंग
#6. 3 इडियट्स
रिलीज़ डेट - 25 दिसंबर 2009
स्टारकास्ट - आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर खान
ओपनिंग कलेक्शन - 12.7 करोड़

लाल भी हुए शामिल
#7. लाल सिंह चड्ढा
रिलीज़ डेट - 11 अगस्त 2022
स्टारकास्ट - आमिर खान, करीना कपूर खान, मोना सिंह
ओपनिंग कलेक्शन - 12 करोड़

बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म
#8. गजिनी
रिलीज़ डेट - 25 दिसंबर 2008
स्टारकास्ट - आमिर खान, असिन
ओपनिंग कलेक्शन - 9 करोड़

सुपरहिट फिल्म की सुपरहिट ओपनिंग
#9. फना
रिलीज़ डेट - 26 मई 2006
स्टारकास्ट - आमिर खान, काजोल
ओपनिंग कलेक्शन - 3.9 करोड़

सुपरफ्लॉप थी फिल्म
#10. मंगल पांडे द राईज़िंग
रिलीज़ डेट - 12 अगस्त 2005
स्टारकास्ट - आमिर खान
ओपनिंग कलेक्शन - 3.2 करोड़

एक जैसी ओपनिंग
मंगल पांडे के जैसी ही ओपनिंग मिली रंग दे बसंती को। हालांकि जहां मंगल पांडे सुपरफ्लॉप रही वहीं रंग दे बसंती सुपरहिट।
#10. रंग दे बसंती
रिलीज़ डेट - 26 जनवरी 2006
स्टारकास्ट - आमिर खान, सिद्धार्थ, सोहा अली खान, शरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी, कुणाल कपूर, आर माधवन
ओपनिंग कलेक्शन - 3.1 करोड़


Click it and Unblock the Notifications











