..................... Laal Singh Chaddha box office collection day 3 saturday august 13 | लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस: तीसरे दिन की कमाई - Hindi Filmibeat

लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: शनिवार को आमिर ने लगाई तेज़ दौड़, जानिए तीसरे दिन की कमाई

आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को थिएटर में रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी बढ़त दिखाना शुरू कर दिया है। फिल्म ने शनिवार 13 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर 18 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज करते हुए कुल 9 करोड़ की कमाई की। फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ अच्छा जा रहा है और इसका असर बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है।

शनिवार 13 अगस्त को फिल्म ने सभी भाषाओं में मिलकर 9 करोड़ की कमाई की। इसमें हिंदी में 8.9 करोड़ की कमाई हुई। तेलुगू में एक लाख और तमिल में दो लाख की कमाई हुई।

laal-singh-chaddha-box-office-collection-day-3-saturday-august-13-aamir-khan-takes-a-surprise-jump

लाल सिंह चड्ढा गुरूवार को रिलीज़ हुई और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन के साथ क्लैश हुई। शुरू में दोनों फिल्मों में ज़्यादा अंतर नहीं था लेकिन अब लाल सिंह चड्ढा धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस पर दौड़ लगाना शुरू कर चुकी है।

उम्मीद से कम ओपनिंग

उम्मीद से कम ओपनिंग

लाल सिंह चड्ढा से आमिर खान की हर फिल्म की तरह तगड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन फिल्म ने सबकी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए केवल 12 करोड़ की ओपनिंग की। हालांकि, माना जा रहा था कि अब जब आमिर खान बॉक्स ऑफिस पर आएंगे तो इस साल का बॉलीवुड का सूखा खत्म होगा और अपनी हर फिल्म की तरह आमिर खान बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचेंगे।

टॉप 10 ओपनिंग में शामिल

टॉप 10 ओपनिंग में शामिल

आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा ने भले ही 11.7 करोड़ की ओपनिंग दी है लेकिन फिर भी आमिर खान की सबसे ज़्यादा ओपनिंग देने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में लाल सिंह चड्ढा सातवें नंबर पर शामिल हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन 21 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी।

यही है आमिर का रिकॉर्ड

यही है आमिर का रिकॉर्ड

अगर आमिर खान की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों के आंकड़े देखेंगे तो इनमें से सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग धीमी ही की थी। धीरे धीरे पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ के बाद इन फिल्मों ने कमाई शुरू की। आमिर खान की टॉप फिल्मों में शामिल दंगल, गजिनी, 3 इडियट्स सभी ने बॉक्स ऑफिस पर 10 - 15 करोड़ के बीच की ओपनिंग की थी।

दूसरे दिन की कमाई

दूसरे दिन की कमाई

लाल सिंह चड्ढा ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 12 अगस्त को तेज़ी से ढलान का रूख किया। फिल्म ने केवल 7.2 करोड़ की कमाई की। ये ओपनिंग की कमाई से 37 प्रतिशत की गिरावट थी। हालांकि, शुक्रवार होने के कारण भी ये कमाई कम रही। माना जा रहा था कि फिल्म शनिवार को बढ़त दिखाएगी।

तीसरे दिन की कमाई

तीसरे दिन की कमाई

शनिवार को बढ़त दिखाते हुए लाल सिंह चड्ढा ने 9 करोड़ की कमाई की। 13 अगस्त, शनिवार को लाल सिंह चड्ढा ने थिएटर में 18 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सुबह के शो में ये आंकड़ा 10 ही प्रतिशत रहा। शाम के शो में ये आंकड़ा 25 प्रतिशत गया और माना गया कि रात के शो में और कमाई होगी। लेकिन रात के शो में ऑक्यूपेंसी गिर कर वापस 22 प्रतिशत हो गई।

180 करोड़ की फिल्म

180 करोड़ की फिल्म

लाल सिंह चड्ढा का बजट 180 करोड़ रूपये है। तीन दिनों में फिल्म ने अब तक कुल 27 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में फिल्म के 180 करोड़ कमा पाना फिलहाल तो नामुमकिन लग रहा है। लेकिन आमिर खान बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार करने के लिए जाने जाते हैं। देखना है कि लाल सिंह चड्ढा के साथ कोई चमत्कार हो पाता है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X