L2 Empuraan: सिकंदर के रिलीज से पहले सुपरफास्ट की स्पीड से भागी मोहनलाल की एम्पुरान, कमाई देख चकरा जाएगा दिमाग

L2 Empuraan

L2 Empuraan Box Office Collection: जहां एक तरफ सलमान खान की फिल्म सिकंदर की धूम है वहीं दूसरी तरफ मोहनलाल की फिल्म L2 Empuraan को देखने के लिए लोगों का क्रेज देखने को मिल रहा है। वैसे तो लग रहा था कि सलमान खान की फिल्म के साथ क्लैश होने की वजह से फिल्म की कमाई पर असर हो सकता है, लेकिन फिलहाल तो ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहनलाल की फिल्म एल 2 एम्पुरान सिकंदर के रिलीज से पहले ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी है।

तीसरे दिन आया तगड़ा उछाल
आपको बता दें कि मोहनलाल की फिल्म ने तीसरे दिन 42% का उछाल दर्ज किया है। ओपिनिंग डे की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं तीसरे दिन फिल्म सुपरस्पीड से भागी है। फिल्म ने तीसरे दिन 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वीकेंड पर फिल्म में अच्छा उछाल देखा जा सकता है। वहीं आज रविवार को उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म और भी अच्छी कमाई करेगी। फिल्म के टोटल कलेक्शन को लेकर बात करें तो फिल्म ने अभी तक 46 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

क्या सलमान खान की फिल्म को टक्कर दे पाएगी एम्पुरान

तीन दिनों में मोहनलाल की फिल्म एम्पुरान 46 करोड़ रुपये कमा पाई है। वहीं सलमान खान की फिल्म सिकंदर की बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन 28 से 30 करोड़ की कमाई कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान की फिल्म रिलीज होने के बाद मोहनलाल की एल 2 एम्पुरान फिल्म पर असर देखने को मिल सकता है। वहीं फिल्म के डायरेक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने यह भी कहा कि आप पहले सिकंदर देख लें 11 बजे और उसके बाद आप 1 बजे एम्पुरान भी देख सकते हैं हमें कोई दिक्कत नहीं होगी। अब देखना होगा कि सिकंदर के पहले दिन का कलेक्शन एम्पुरान की कमाई पर कितना असर डालता है।

Read more about: l2 empuraan teaser sikandar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X