BOX OFFICE: 'क्या कूल हैं हम 3' की वीकेंड कमाई.. एयरलिफ्ट के सामने हाल बेहाल!
[बॉक्स ऑफिस] तुषार कपूर, आफताब शिवदसानी और मंदाना करीमी स्टारर फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होने के साथ इंतजार रहता है फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का। बता दें, ओपनिंग डे यानि की शुक्रवार को फिल्म ने 8.15 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, वीकेंड तक फिल्म की कमाई लगातार गिरती गई।
क्या कूल हैं हम फ्रैंनचाइजी की यह तीसरी फिल्म है, लिहाजा दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। शायद इसीलिए समीक्षकों से 1 और डेढ़ स्टार पाने के बाद भी फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक ठाक कमाई कर दी।
'क्या कूल हैं हम 3' ने फैंस को किया निराश.. फिल्म में 'कुछ भी' नहीं है!
क्या कूल हैं हम 3 के साथ ही रिलीज हुई है अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट'। बता दें, एयरलिफ्ट को दर्शकों से लेकर क्रिटिक तक से काफी प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस से इतर बात करें तो फिल्म हिट है।
क्या कूल हैं हम 3 का कुल बजट 45 करोड़ के आसपास का है, इसीलिए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अगले हफ्ते अपना बजट तो निकाल ही लेगी। पहले वीकेंड पर फिल्म ने 18.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।
यहां जानिए क्या कूल हैं हम 3 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications
