BOX OFFICE: 'क्या कूल हैं हम 3'.. 26 जनवरी को खत्म हो गई कहानी!
[बॉक्स ऑफिस] तुषार कपूर, आफताब शिवदसानी और मंदाना करीमी स्टारर फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म की कहानी अब खत्म ही समझें। फिल्म अब तक 27 करोड़ के लगभग की कमाई कर चुकी है। जबकि फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है।
क्या कूल हैं हम फ्रैंनचाइजी की यह तीसरी फिल्म है, लिहाजा दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। शायद इसीलिए समीक्षकों से 1 और डेढ़ स्टार पाने के बाद भी फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक ठाक कमाई कर दी।
Must Read: 'क्या कूल हैं हम 3' में 'कुछ भी' नहीं है!
क्या कूल हैं हम 3 के साथ ही रिलीज हुई है अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट'। बता दें, एयरलिफ्ट को दर्शकों से लेकर क्रिटिक तक से काफी प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देंखे तो जल्द ही फिल्म 100 करोड़ कल्ब में एंट्री करने वाली है।
क्या कूल हैं हम 3 का कुल बजट 45 करोड़ के आसपास का है, इसीलिए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले हफ्ते में अपना बजट तो निकाल ही लेगी। पहले वीकेंड पर फिल्म ने 18.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।
यहां जानिए क्या कूल हैं हम 3 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications















