BOX OFFICE: 'क्या कूल हैं हम 3' का पहला दिन.. 'एयरलिफ्ट' से काफी पीछे!
[बॉक्स ऑफिस] तुषार कपूर, आफताब शिवदसानी और मंदाना करीमी स्टारर फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होने के साथ इंतजार रहता है फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का। बता दें, ओपनिंग डे यानि की शुक्रवार को फिल्म ने 8.15 करोड़ का बिजनेस किया है।
क्या कूल हैं हम फ्रैंनचाइजी की यह तीसरी फिल्म है, लिहाजा दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। शायद इसीलिए समीक्षकों से 1 और डेढ़ स्टार पाने के बाद भी फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी खासी कमाई कर दी।
क्या कूल हैं हम 3 के साथ ही रिलीज हुई है अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट'। बता दें, एयरलिफ्ट को दर्शकों से लेकर क्रिटिक तक से काफी प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस से इतर बात करें तो फिल्म हिट है। बहरहाल, यहां जानिए बॉक्स ऑफिस पर एयरलिफ्ट का हाल..
क्या कूल हैं हम 3 का कुल बजट 45 करोड़ के आसपास का है, इसीलिए काफी उम्मीद है कि फिल्म अगले हफ्ते अपना बजट तो निकाल ही लेगी। उम्मीद की जा रही है कि पहले वीकेंड पर फिल्म 30 करोड़ तक कलेक्शन कर लेगी।
यहां जानते हैं क्या कूल हैं हम 3 ने क्यों किया निराश-


Click it and Unblock the Notifications















