Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: इतने करोड़ में सिमटी सलमान खान की ईद रिलीज

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Lifetime Box Office Collection: सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने सिनेमाघरों में लगभग एक महीना गुजार लिया है। अब देश में गिने चुने सिंगल स्क्रीन पर ही फिल्म के कुछ शोज चल रहे हैं, जिससे कुछ खास कमाई नहीं आ रही है।
ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही है। एक बड़ी स्टारकास्ट होने के साथ फिल्म ने भले 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन फिल्म के बजट को देखते हुए व्यावसायिक तौर पर इसे हिट फिल्म नहीं कह सकते हैं। बता दें, सलमान खान की 100 करोड़ पार होने वाली यह 16वीं फिल्म है।
लाइफटाइम कलेक्शन
बता दें, किसी का भाई किसी की जान ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 110 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन दिया है। पिछले कुछ सालों में यह सलमान की सबसे कम कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। यह 2014 में आई सलमान की फिल्म 'जय हो' की कमाई को भी पार नहीं कर पाई।
15.81 करोड़ की बॉक्स ऑफिस पर देने के बाद, किसी का भाई किसी की जान ने पहले वीकेंड तक 61.87 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके बाद से फिल्म बेहद धीमी पड़ गई। बता दें, बॉक्स ऑफिस पर यह सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 16वें नंबर पर आती है।
सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-
टाइगर जिंदा है - 339.25 करोड़
बजरंगी भाईजान - 321 करोड़
सुल्तान- 301.5 करोड़
किक- 232 करोड़
भारत - 211.07 करोड़
प्रेम रतन धन पायो - 210 करोड़
एक था टाइगर - 199 करोड़
रेस 3 - 169 करोड़ रुपए
दबंग 2 - 156.50 करोड़
बॉडीगार्ड- 149 करोड़ रुपये
दबंग 3 - 146.11 करोड़
दबंग- 140 करोड़
तैयार - 120 करोड़
ट्यूबलाइट- 120 करोड़
जय हो - 115 करोड़
किसी का भाई किसी की जान - 110 करोड़


Click it and Unblock the Notifications












