KKBKKJ Day 7 Box Office Collection: सलमान खान के स्टारडम का कमाल, एक हफ्ते में 150 करोड़ पार पहुंची फिल्म

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 7 Box Office Collection: 'किसी का भाई किसी की जान' ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता का वक्त गुजार लिया है और फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। पहले हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो ये सलमान खान की 13वीं सबसे बड़ी ओपनर बनकर उभरी है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
किसी का भाई किसी की जान ने पहले हफ्ते में जहां भारत में 92-93 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है। वहीं, ओवरसीज में फिल्म ने अच्छी उछाल देखी है। बता दें, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म ने सात दिनों में 151.12 करोड़ (gross) का कारोबार कर लिया है। वहीं, उम्मीद है कि अपने दूसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में एक बार फिर बढ़त दिखेगी।
दूसरे वीकेंड पर भाग सकता है कलेक्शन
गुरुवार को फिल्म ने भारत में 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। खास बात है कि शुक्रवार को 'पोन्नियिन सेलवन 2' जैसी बड़ी फिल्म रिलीज हुई है, जिसका प्रभाव 'किसी का भाई किसी की जान' पर दिख सकता है। हालांकि शनिवार, रविवार के अलावा सोमवार को भी देश में कई जगहों पर छुट्टी है, जिसका फायदा फिल्म को जरूर देखने मिलेगा। 'किसी का भाई किसी की जान' का 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेना तो पक्का है। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस की दौड़ में कहां तक पहुंचती है।
सलमान खान की टॉप ओपनिंग देने वाली फिल्में-
सुल्तान- 208.82 करोड़
टाइगर जिंदा है - 206.04 करोड़
बजरंगी भाईजान - 184.62 करोड़
भारत - 167.6 करोड़
प्रेम रतन धन पायो - 165.45 करोड़
किक- 164.21 करोड़
रेस 3 - 144.5 करोड़ रुपए
एक था टाइगर- 137.15 करोड़
दबंग 3 - 126.55 करोड़
बॉडीगार्ड- 115 करोड़ रुपए
ट्यूबलाइट- 106.86 करोड़
दबंग 2 - 106.6 करोड़
किसी का भाई किसी की जान - 92 करोड़ (लगभग)


Click it and Unblock the Notifications











