Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 1: सलमान खान की फिल्म ने ली अच्छी शुरुआत, यहां जानें ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 1 Morning Occupancy: सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत ली है। मार्निंग शोज के मामले में फिल्म की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट अच्छी बताई जा रही है।
फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस एक्शन- फैमिली एंटरटेनर में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, सतीश कौशिक, जगपति बाबू, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, भूमिका चावला पलक तिवारी जैसे कलाकार शामिल हैं। खास बात है कि फिल्म प्री-ईद.. यानि की ईद के एक दिन पहले रिलीज हुई है।
स्पॉट बुकिंग रही अच्छी
'किसी का भाई किसी की जान' ने एडवांस बुकिंग में औसत प्रदर्शन किया था। लेकिन फिल्म की स्पॉट बुकिंग अच्छी रही। साल 2023 को देखा जाए तो, पठान एक अलग लीग में है, लेकिन सलमान खान की फिल्म ने तू झूठी मैं मक्कार के बाद तीसरी सबसे अच्छी एडवांस बुकिंग ट्रेंड दिखाई है।
ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट
रिपोर्ट्स की मानें तो, किसी का भाई किसी की जान ने पहले दिन सुबह के शोज में 15-17% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। यह बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत है। जैसा कि उम्मीद थी, मल्टीप्लेक्स की तुलना में सिंगल स्क्रीन बहुत बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
ईद पर होगा धमाका
ट्रेड पंडितों की मानें तो शाम और रात के शो के दौरान भीड़ बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि यह वीकेंड की शुरुआत है और कल यानि की शनिवार को ईद की छुट्टी है। ईद के दिन उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन दे सकती है।
बता दें, फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन सलमान फैंस के बीच फिल्म को लेकर गजब का उत्साह है। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पारी कैसी रहती है।


Click it and Unblock the Notifications
