Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 1 Prediction: सलमान खान की टॉप 10 ओपनर्स में शामिल हो पाएगी फिल्म!

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 1 Prediction: फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ सलमान खान एक बार फिर ईद के मौके पर फैंस के सामने आने वाले हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल बुकिंग औसत है, लेकिन गुरुवार से उछाल दिखने की संभावना है।
साल 2023 में देखा जाए तो पठान और तू झूठी मैं मक्कार के अलावा, किसी हिंदी फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में सबकी नजर सलमान खान की फिल्म पर टिकी है, जो एक फैमिली एंटरटेनर होने का वादा करती है।
ओपनिंग कलेक्शन
फिलहाल के ट्रेंड को देखते हुए ट्रेड पंडितों का मानना है कि 'किसी का भाई किसी की जान' 16 से 20 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। एडवांस बुकिंग भले धीमी है, लेकिन खास बात है कि सलमान खान की फिल्मों की स्पॉट बुकिंग काफी जबरदस्त होती है.. लिहाजा, अभी भी ट्रेड को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत दे सकती है। वहीं, फिल्म को ईद का भी फायदा मिलेगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये सलमान खान की टॉप 10 ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो पाती है या नहीं।
सलमान खान की टॉप 10 ओपनिंग देने वाली फिल्में-
भारत- 42.30 करोड़
प्रेम रतन धन पायो - 40.35 करोड़
सुलतान - 36.54 करोड़
टाइगर जिंदा है - 34.10 करोड़
एक था टाइगर- 32.92 करोड़
रेस 3 - 29.17 करोड़
बजरंगी भाईजान - 27.25 करोड़
किक - 26 करोड़
दबंग 3 - 24.50 करोड़
बॉडीगार्ड- 21 करोड़
किसी का भाई किसी की जान
बता दें, ये फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंटकेश, विजेंदर सिंह, शहनाज गिल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, जगपति बाबू, भूमिका चावला जैसे कलाकार दिखने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications