Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office: सलमान खान की ईद पर पिछले 12 सालों में सबसे कम ओपनिंग कलेक्शन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office: सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने बॉक्स ऑफिस पर 15.81 करोड़ की ओपनिंग कलेक्शन दी है। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने उम्मीद से काफी धीमी शुरुआत की है। फिल्म को समीक्षकों के साथ साथ आम जनता से भी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।
'किसी का भाई किसी की जान' ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की पिछले 12 सालों में सबसे कम ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। साल 2010 में आई फिल्म दबंग ने 14.50 करोड़ की ओपनिंग दी थी। उसके बाद से हर साल सलमान खान ने ईद पर कम से कम 20 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग कलेक्शन दी है। लेकिन किसी का भाई किसी की जान से यह रिकॉर्ड टूट चुकी है।
2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग
वहीं, साल 2023 की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग रिपोर्ट को देखें तो यह शाहरुख खान की पठान के बाद, दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म है। पठान ने 57 करोड़ की ओपनिंग दी थी, दूसरे नंबर पर है 15,81 करोड़ के साथ कभी का भाई किसी की जान है, जबकि तीसरे नंबर पर है तू झूठी मैं मक्कार (15.73 करोड़)।
सलमान खान ईद रिलीज बॉक्स ऑफिस ओपनिंग-
2010: दबंग- 14.50 करोड़
2011: बॉडीगार्ड- 21.60 करोड़
2012: एक था टाइगर- 32.93 करोड़
2014: किक- 26.40 करोड़
2015: बजरंगी भाईजान- 27.25 करोड़
2016: सुलतान- 36.54 करोड़
2017: ट्यूबलाइट- 21.15 करोड़
2018: रेस 3- 29.17 करोड़
2019: भारत- 42.30 करोड़
2023: किसी का भाई किसी की जान- 15.81 करोड़
ईद का मिलेगा फायदा!
बहरहाल, शनिवार को पूरे भारत में ईद मनाई जा रही है। लिहाजा, इस दिन फिल्म के कलेक्शन में इजाफा होना चाहिए, खासकर मास बेल्ट्स में। किसी का भाई किसी की जान यदि शनिवार और रविवार को कम से कम 20 करोड़ रुपये की कमाई कर लेती है, तो ओपनिंग वीकेंड 55 करोड़ तक पहुंच सकता है। ये फिल्म के लिए एक सुरक्षित स्पेस हो सकता है। बता दें, फिल्म 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।


Click it and Unblock the Notifications
