..................... Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan एडवांस बुकिंग रिपोर्ट, ईद पर सलमान खान की फिल्म का होगा धमाका! Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Advance Booking: Salman Khan's film needs to pick up the pace - Hindi Filmibeat

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan एडवांस बुकिंग रिपोर्ट, ईद पर सलमान खान की फिल्म का होगा धमाका!

kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-box-office-advance-booking-salman-khan-film-needs-to-pick-up-the-pace

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Booking Report: ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दो दिन पहले फिल्म की टीम ने एडवांस बुकिंग शुरु होने की घोषणा भी कर दी है और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने औसत शुरुआत ली है।

मंगलवाल शाम से सलमान खान स्टारर फिल्म ने एडवांस बुकिंग में थोड़ी छलांग दिखाई है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ओपनिंग पाने के लिए फिल्म को काफी तेजी पकड़ने की जरूरत है।

एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

आंकड़ों को देखा जाए तो, पठान के अलावा, कोई भी अन्य बॉलीवुड फिल्म 2023 में अपनी एडवांस बुकिंग में तहलका नहीं मचा पाई है। और शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए, किसी का भाई किसी की जान की बुकिंग 4 से 5 करोड़ तक जाने की उम्मीद है, जो तू झूठी मैं मक्कार, शहजादा और भोला से ज्यादा है।

मुंबई, दिल्ली में ठंडा रिस्पॉस

खासकर मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में 'किसी का भाई किसी का जान' को लेकर एडवांस बुकिंग में रिस्पॉस काफी ठंडा देखा जा रहा है। मुंबई में फिलिंग-फास्ट ज़ोन में कुल टिकटों का 5% भी नहीं है। 102 थिएटरों में से केवल तीन शो तेजी से भर रहे हैं, और एक शो हाउसफुल है।

हैदराबाद में दिखी तेजी

हैदराबाद में स्थिति थोड़ी अच्छी है और काफी शोज फास्ट फिलिंग जोन मे हैं। लेकिन अहमदाबाद, पुणे, कोलकाता और चंडीगढ़ में भी एक उछाल की जरूरत है। बहरहाल, खास बात है कि सलमान खान की फिल्मों की स्पॉट बुकिंग काफी जबरदस्त होती है.. लिहाजा, अभी भी ट्रेड को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी ओपनिंग दे सकती है।

किसी का भाई किसी की जान

बता दें, ये फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंटकेश, विजेंदर सिंह, शहनाज गिल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, जगपति बाबू, भूमिका चावला जैसे कलाकार दिखने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X