Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office: 100 करोड़ क्लब में सलमान खान की 16वीं फिल्म शामिल, अक्षय कुमार को पछाड़ा

kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-became-salman-khan-16th-film-in-100-crore-club-beats-akshay-kumar

Salman Khan's film in 100 crore club: किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर धीरे धीरे आगे बढ़ रही है। 10 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद फिल्म अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 105-106 करोड़ तक पहुंच चुकी है। बता दें, सलमान खान की 100 करोड़ पार होने वाली यह 16वीं फिल्म है।

बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है आगे

किसी का भाई किसी की जान दूसरे वीकेंड के बाद फिर नीचे उतर आई है। सोमवार को लगभग 2.25 करोड़ का कलेक्शन के बाद, मंगलवार को फिल्म ने 1.50 करोड़ तक की कमाई की है। हालांकि, चूंकि फिल्म के पास लंबा समय है और कोई बड़ी फिल्म फिलहाल रिलीज होने को नहीं है, ट्रेड पंडितों की मानें तो 120 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है।

सलमान खान ने अक्षय कुमार को किया पीछे

100 करोड़ क्लब में सबसे ज्यादा फिल्मों के साथ सलमान खान टॉप पोजिशन पर पहुंच चुके हैं। किसी का भाई किसी की जान सलमान खान की 100 करोड़ पार होने वाली यह 16वीं फिल्म है। जबकि 100 करोड़ क्लब में अक्षय कुमार 15 फिल्मों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर 12 फिल्मों के साथ हैं अजय देवगन और चौथे पर 8 फिल्मों के साथ शाहरुख खान।

100 करोड़ क्लब में सलमान खान की फिल्में-

टाइगर जिंदा है - 339.25 करोड़
बजरंगी भाईजान - 321 करोड़
सुल्तान- 301.5 करोड़
किक- 232 करोड़
भारत - 211.07 करोड़
प्रेम रतन धन पायो - 210 करोड़
एक था टाइगर - 199 करोड़
रेस 3 - 169 करोड़ रुपए
दबंग 2 - 156.50 करोड़
बॉडीगार्ड- 149 करोड़ रुपये
दबंग 3 - 146.11 करोड़
दबंग- 140 करोड़
तैयार - 120 करोड़
ट्यूबलाइट- 120 करोड़
जय हो - 115 करोड़
किसी का भाई किसी की जान - 105 करोड़* (कमाई अभी भी जारी है)

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X