KKPK2 Box Office Collection Day 10:रणवीर की ‘धुरंधर’ बनी मुसीबत! जूझती दिखी कपिल की फिल्म
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 day 10 collection: कॉमेडी और रोमांस से भरपूर फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कपिल शर्मा लीड रोल में हैं और उनके साथ आयशा खान और पारुल गुलाटी नजर आती हैं। रिलीज के साथ ही फिल्म को रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से कड़ी टक्कर मिली, जिससे इसकी कमाई पर असर पड़ा।

शुरुआती दिनों में फिल्म ने ठीक ठाक परफॉर्म किया, लेकिन पहले हफ्ते के बाद दर्शकों की संख्या कम होती चली गई। हालात तब और मुश्किल हो गए जब 19 दिसंबर को हॉलीवुड की बड़ी फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' भारत में रिलीज हुई। इसके बाद टिकट बिक्री में और गिरावट देखने को मिली।
10वें दिन का कलेक्शन
वीकेंड पर फिल्म की कमाई में हल्की बढ़त जरूर देखने को मिली, लेकिन रफ्तार अब भी धीमी रही। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे रविवार यानी 10वें दिन करीब 46 लाख रुपये की कमाई की। इससे एक दिन पहले, दूसरे शनिवार को इसका कलेक्शन 35 लाख रुपये था। अब तक भारत में फिल्म की कुल कमाई लगभग 11.88 करोड़ रुपये हो चुकी है।
क्यों घट रही है कमाई?
ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म ने कुछ दिनों तक ठीक रफ्तार बनाए रखी। पहले सोमवार को गिरावट आई, मंगलवार को थोड़ा सुधार दिखा, लेकिन बुधवार से कमाई लगातार घटती गई। बड़ी फिल्मों से मिल रही टक्कर और दर्शकों का बदलता रुझान इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है।
वर्ल्डवाइड कमाई का हाल
दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 15 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। भारतीय बाजार से फिल्म ने करीब 14.05 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि विदेशों से लगभग 85 लाख रुपये की कमाई हुई है। इस तरह फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन 14.9 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
फिल्म से जुड़ी खास बातें
'किस किसको प्यार करूं 2' को रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कपिल शर्मा के साथ हीरा वारिना, आयशा खान, त्रिधा चौधरी, मनजोत सिंह और पारुल गुलाटी भी अहम किरदारों में हैं।
यह फिल्म साल 2015 में आई हिट कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' की अगली कड़ी है, जिसमें एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई गई थी जो एक साथ कई शादियों को संभालता है। उस समय यह कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी।


Click it and Unblock the Notifications











