..................... Kichcha Sudeep's Vikrant Rona got a tremendous opening of 35 crores worldwide किच्चा सुदीप की विक्रांत रोणा को मिली दुनिया भर में 35 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग - Hindi Filmibeat

किच्चा सुदीप की विक्रांत रोणा को मिली दुनिया भर में 35 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग

By Filmibeat Desk

किच्चा सुदीप की विक्रांत रोणा अपने पहले पोस्टर की रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई थी और अब जब इसे रिलीज़ कर दिया गया है, तो फिल्मों के बॉक्स ऑफिस नंबर कमाल कर रहे हैं। फिल्म ने दुनिया भर में 35 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की थी और इसमें कोई शक नहीं कि क्यों! विक्रांत रोणा इस समय इंडस्ट्री में सबसे चर्चा का विषय हैं। दर्शक विक्रांत रोणा के ट्रांस और किच्छा सुदीपा के ऑन-स्क्रीन जादू से बाहर नही आ पा रहे हैं।

विक्रांत रोणा में 800 से अधिक कलाकारों ने वीएफएक्स इफेक्ट क्रिएट किया है जिसके बाद यह फिल्म किसी विजुअस मैजिक से कम नहीं लग रही है। अनूप भंडारी ने सिनेमैटोग्राफी के साथ कमाल का काम किया है और दर्शक इससे हैरान हैं।

kichcha sudeep, vikrant rona, किच्चा सुदीप, विक्रांत रोणा

इस बीच हॉट एंड सिजलिंग जैकलीन फर्नांडीज और किच्चा सुदीप स्टारर विक्रांत रोणा के मैजिक नंबर 'रा रा रक्कम्मा' को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सुनिधि चौहान और नकाश अजीज द्वारा गाए गए 'रा रा रक्कम्मा' को हर तरफ से प्यार मिल रहा है।

'विक्रांत रोणा' 28 जुलाई को दुनिया भर में 3डी में रिलीज होगी, जिसमें अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित किच्चा सुदीप लीड रोल में है। इसके साथ ही फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक भी हैं।

इस फिल्म को जो उत्तर भारत में सलमान खान फिल्म्स, ज़ी स्टूडियोज और किच्चा क्रिएशंस द्वारा प्रस्तुत किया गया है। वहीं फिल्म को जैक मंजूनाथ ने अपने प्रोडक्शन शालिनी आर्ट्स के तहत, और इनवेनियो ओरिजिन्स के अलंकार पांडियन के साथ सह-निर्मित किया है। फिल्म को पीवीआर पिक्चर्स द्वारा उत्तर भारत में ड्रिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X