BOX OFFICE: 'की एंड का'.. बेहतरीन रहा वीकेंड कलेक्शन.. पार होगा 50 का आंकड़ा!
[बॉक्स ऑफिस] करीना कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म 'की एंड का' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का.. कहीं न कहीं फिल्म की वीकेंड से ही उस फिल्म का हिट या फ्लॉप होना निर्भर होता है। बहरहाल, बता दें की एंड का की ओपनिंग वीकेंड काफी पॉजिटिव रही।
आर बाल्कि के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि उम्मीद के मुताबिक फिल्म को ओपनिंग नहीं मिली। लेकिन फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं। शनिवार और रविवार को फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। इसी के साथ की एंड का 2016 में अब वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है।
BOX OFFICE: सलमान खान की 'सुल्तान'.. और 300 करोड़ क्लब..
की एंड का ने बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड तक 25.23 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने शनिवार को 8.41 करोड़ और रविवार को 9.52 करोड़ की कमाई की है। बहरहाल, उम्मीद है इस हफ्ते फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
बहरहाल, यहां जानते हैं 2016 में अब तक रिलीज फिल्मों की वीकेंड रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications














