Kehl Khel Mein VS Vedaa: फिर नहीं चला अक्षय कुमार का जादू, 'वेदा' से भी दो कदम पीछे रही 'खेल खेल में'

Khel Khel Mein VS Vedaa: 15 अगस्त के मौके पर तीन बड़े स्टार्स की फिल्मों ने एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले तो 'स्त्री 2' जिसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। दूसरी अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' (Khel Khel Mein) और तीसरी जॉन अब्राहम की 'वेदा' (Vedaa)। बता दें कि जहां स्त्री 2 एक बड़ी ओपनर बनकर निकली है। वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' के बीच बड़ी टक्कर देखी जा सकती है।
जी हां, अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' के बीच जमकर टक्कर चल रही है। अब देखना यह होगा कि किसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। बात अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल-खेल में' की करें तो Sacnilk.Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन बस 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मेकर्स ने भी मल्टी स्टारर फिल्म के अधिक कलेक्शन की उम्मीद जताई थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
फिल्म के कास्ट की बात करें तो अक्षय कुमार के साथ ही वाणी कपूर, तापसी पन्नू, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल और फदरीन खान फिल्म में नजर आ रहे हैं। 'खेल खेल में' फिल्म से पहले अक्षय कुमार की 'सरफिरा' और 'बड़े मियां छोटे मियां 'फिल्म रिलीज हुई थी। इन दिनों फिल्मों ने भी बेहद कम कलेक्शन किया था। वहीं मेकर्स और स्टार्स को थोड़ी उम्मीद थी की खेल-खेल में अच्छा कमा सकती है, लेकिन यह भी पहले दिन फुस्स रही।
वहीं जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म वेदा की बात करें तो इस फिल्म की कहानी आपका दिल जी लेगी। फिल्म मेजर अभिमन्यु कंवर की कहानी के ऊपर आधारित है। निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने पहले दिन अक्षय कुमार की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 6.52 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications











