..................... KGF Hindi box office, KGF day 3 first weekend Box office collection - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: सुपरस्टार यश की KGF हिंदी- यहां जानें ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन

Recommended Video

KGF : Chapter 1 Box Office Weekend Collection : Yash | Tamannaah |Srinidhi Shetty | FilmiBeat

जहां शाहरुख खान की फिल्म जीरो निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का शिकार बनी है। वहीं, कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉस देखने को मिला है। यह फिल्म शाहरुख खान की फिल्म जीरो के साथ 21 दिसंबर को रिलीज हुई है। फिल्म ने साउथ में बेहतरीन ओपनिंग की है। वहीं, फिल्म के हिंदी वर्जन ने वीकेंड तक अच्छा कलेक्शन कर लिया है।

केजीएफ हिंदी ने रविवार को लगभग 4.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद हिंदी में फिल्म का कुल कलेक्शन हो चुका है- 9.20 करोड़। किसी भी कन्नड़़ फिल्म के लिए यह बेहतरीन आंकड़ा है। खासकर मुंबई में फिल्म का काफी क्रेज बढ़ चुका है। जाहिर है क्रिसमस के मौके पर फिल्म के कलेक्शन में और बढ़ोतरी दिखेगी।

KGF Hindi box office

बता दें, केजीएफ को 5 भाषाओं में रिलीज की गई है- कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम। हिंदी में इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है फरहान अख्तर ने। यह कन्नड़ भाषा की सबसे मंहगी फिल्म है। फिल्म का बजट 80 करोड़ के ज्यादा का बताया जा रहा है।

केजीएफ यानी कोलार गोल्ड फील्ड्स। कर्नाटक का कोलार जिला सोने की खदानों के लिए जाना जाता है। इन्हीं खदानों से जुड़ी है फिल्म केजीएफ की कहानी। वहीं, खास बात है कि बाहुबली की तरह इसकी कहानी को भी बीच में छोड़ा गया है। लिहाजा, लोगों को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X