BOX OFFICE: सुपरस्टार यश का जलवा- KGF हिंदी के दूसरे दिन का कलेक्शन जानें यहां
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉस देखने को मिला है। यह फिल्म शाहरुख खान की फिल्म जीरो के साथ रिलीज हुई है। फिल्म ने साउथ में बेहतरीन ओपनिंग की है। वहीं, फिल्म ने शुक्रवार और शनिवार को उत्तर भारत में भी ऐवरेज से ऊपर की कमाई की है।
फिल्म के हिंदी वर्जन ने जहां शुक्रवार को 2.10 की कमाई की थी। वहीं, शनिवार को फिल्म ने 3 करोड़ के लगभग की कमाई की है। खासकर मुंबई में फिल्म का काफी क्रेज बढ़ चुका है। बता दें, केजीएफ को 5 भाषाओं में रिलीज की गई है- कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम। हिंदी में इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है फरहान अख्तर ने। यह कन्नड़ भाषा की सबसे मंहगी फिल्म है। फिल्म का बजट 80 करोड़ के ज्यादा का बताया जा रहा है।

फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिल रहा है। फिल्म हिंदी में 10 करोड़ तक का वीकेंड कलेक्शन दे सकती है। जो कि शानदार है। केजीएफ यानी कोलार गोल्ड फील्ड्स। कर्नाटक का कोलार जिला सोने की खदानों के लिए जाना जाता है। इन्हीं खदानों से जुड़ी है फिल्म केजीएफ की कहानी। वहीं, खास बात है कि बाहुबली की तरह इसकी कहानी को भी बीच में छोड़ा गया है। लिहाजा, लोगों को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications