BOX OFFICE: सुपरस्टार यश की KGF हिंदी का एक हफ्ता पूरा- धमाकेदार कलेक्शन जारी
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ को सिनेमाघरों में एक हफ्ता गुजर चुका है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉस देखने को मिला है। यह फिल्म शाहरुख खान की फिल्म जीरो के साथ रिलीज हुई है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 7 दिनों में 21.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। गुरुवार को फिल्म ने 2.40 करोड़ की कमाई की है। जबकि सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है।
केजीएफ मलयालम फिल्म होते हुए भी हिंदी बेल्ट में अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म के कंटेंट को काफी पसंद किया जा रहा है। सभी भाषाओं को मिलाकर केजीएफ ने भारत में जीरो से ज्यादा ही कमाई कर ली है। जबकि शाहरुख खान की फिल्म का अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होना मुश्किल दिखता है।

बता दें, केजीएफ को 5 भाषाओं में रिलीज की गई है- कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम। हिंदी में इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है फरहान अख्तर ने। यह कन्नड़ भाषा की सबसे मंहगी फिल्म है। फिल्म का बजट 80 करोड़ के ज्यादा का बताया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications