BOX OFFICE: सुपरस्टार यश की KGF हिंदी का क्रिसमस कलेक्शन- 5 दिनों में 'जीरो' भी पीछे
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 21 दिसंबर को देशभर में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉस देखने को मिला है। यह फिल्म शाहरुख खान की फिल्म जीरो के साथ रिलीज हुई है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 5 दिनों में 16.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें, सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने 90 करोड़ पार कर लिया है।
जी हां, जहां शाहरुख खान की जीरो पांच दिनों में 81.32 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है। वहीं, केजीएफ ने सिर्फ 2460 स्क्रीन पर रिलीज होकर भी 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें, केजीएफ को 5 भाषाओं में रिलीज की गई है- कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम। हिंदी में इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है फरहान अख्तर ने। यह कन्नड़ भाषा की सबसे मंहगी फिल्म है। फिल्म का बजट 80 करोड़ के ज्यादा का बताया जा रहा है।

हिंदी में फिल्म ने मंगलवार को 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह शानदार आंकड़ा है। किसी कन्नड़ फिल्म को उत्तर भारत में इतना पॉजिटिव रिस्पॉस मिलना तारीफ के काबिल है। फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉस को देखते हुए ही फिल्म के स्क्रीन बढ़ाए जा रहे हैं। जाहिर है इससे शाहरुख खान की जीरो को कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications