DAY 4 बॉक्स ऑफिस: साउथ सुपरस्टार की KGF हिंदी- ब्लॉकबस्टर कलेक्शन, बढ़ाई गई स्क्रीन
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ इस शुक्रवार देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉस देखने को मिला है। यह फिल्म शाहरुख खान की फिल्म जीरो के साथ रिलीज हुई है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने चार दिनों में 12 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। सोमवार को फिल्म ने 2.90 करोड़ की कमाई की है। बता दें, साउथ में फिल्म की स्क्रीन बढ़ा दी गई है।
बता दें, केजीएफ को 5 भाषाओं में रिलीज की गई है- कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम। हिंदी में इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है फरहान अख्तर ने। यह कन्नड़ भाषा की सबसे मंहगी फिल्म है। फिल्म का बजट 80 करोड़ के ज्यादा का बताया जा रहा है।

सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने अब तक 70 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉस को देखते हुए ही फिल्म के स्क्रीन बढ़ाए जा रहे हैं। जाहिर है इससे शाहरुख खान की जीरो को कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। कमाई के मामले में केजीएफ शाहरुख की जीरो से आगे बढ़ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications