केजीएफ हिंदी बॉक्स ऑफिस - कन्नड़ सुपरस्टार यश का धमाका - 2.0 को दे दी धोबीपछाड़
हिंदी बॉक्स ऑफिस को इस साल, साउथ की फिल्मों से ज़बर्दस्त टक्कर मिली है। और अब कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ ने एक और बॉक्स ऑफिस विकेट हिट करते हुए अक्षय कुमार और रजनीकांत की 2.0 को पछाड़ दिया है। दरअसल, 2018 की सबसे ज़्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में केजीएफ ने 2.0 को पछाड़ दिया है।
16 करोड़ के बजट पर बनी केजीएफ ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 40 करोड़ की कमाई की है और फिल्म को 152 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है। इसी के साथ ये फिल्म, 2018 में सबसे ज़्यादा मुनाफा कमाने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में 9वें नंबर पर डटकर खड़ी हो गई है।

वहीं अक्षय कुमार और रजनीकांत की 2.0 543 करोड़ के भारी भरकम बजट के कारण 188 करोड़ कमाकर भी 150 प्रतिशत मुनाफे साथ 10वें नंबर पर है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि ये दोनों ही फिल्में दक्षिण भारतीय हैं और हिंदी दर्शकों ने इन्हें खुल दिल से स्वीकार किया है।
इससे कम से कम ये साबित हो चुका है कि हिंदी दर्शक अब केवल अच्छा कंटेंट देखना चाहता है। फिर चाहे वो किसी भी भाषा का हो। देखिए साउथ फिल्मों का हिंदी बॉक्स ऑफिस


Click it and Unblock the Notifications











