वर्ल्ड वाइड Box Office केजीएफ 2: तूफानी 800 करोड़ कमाई, हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म की पूरी List
केजीएफ 2 की कमाई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। तूफान की तरह बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है केजीएफ चैप्टर 2। संजय दत्त , यश, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी की फिल्म केजीएफ 2 ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ की धुआंधार कमाई कर ली है।

तकरीबन 150 करोड़ के बजट से तैयार की गई केजीएफ चैप्टर 2 के लिए कमाई की रफ्तार हिंदी वर्जन में जहां 312 करोड़ पार कर गई है। वहीं विश्व स्तर पर भी कमाई के लिहाज से केजीएफ चैप्टर 2 ने अपना झंडा गाड़ दिया है। यह भी बता दें कि केजीएफ 2 बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ की कमाई करने वाली पहली कन्नड़ फिल्म बन गई है।

सबसे अधिक विश्व स्तर की कमाई
बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने जानकारी दी है कि सबसे अधिक विश्व स्तर पर कमाई करने वाली फिल्मों में केजीएफ चैप्टर 2 का भी नाम शामिल हो गया है। सबसे अधिक विश्व स्तर कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में केजीएफ चैप्टर 2 ने अपनी जगह बना ली है।

हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट
आमिर खान की दंगल ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 2 हजार करोड़ की कमाई की। बाहुबली 2 ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ की कमाई की है। आरआरआर ने 1100 करोड़ की कमाई की।बजरंगी भाईजान ने 850 करोड़ की कमाई की। पीके ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ की कमाई की।

केजीएफ 2 ने सबसे अधिक कमाई की
हिंदी दर्शकों के बीच केजीएफ 2 ने सबसे अधिक कमाई की है। दूसरे रविवार को हिंदी भाषा में केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई 21 करोड़ के करीब की हुई है। कन्नड़ में 7 करोड़ के करीब, तेलुगू में 5 करोड़ के करीब, तमिल में भी 7.20 करोड़ कमाई की।


Click it and Unblock the Notifications











