..................... KGF Chapter 2, Jersey, Heropanti 2 and Ajay Devgn's Runway 34- April is all set to be a blockbuster month on box office | यश की KGF 2 से लेकर अजय देवगन की रनवे 34 तक- अप्रैल में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली हैं ये 5 फिल्में - Hindi Filmibeat

यश की KGF 2 से लेकर अजय देवगन की रनवे 34 तक- अप्रैल में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली हैं ये 5 फिल्में

साल 2022 के तीन महीने गुजर चुके हैं और अब तक बॉक्स ऑफिस के लिए ये साल काफी शानदार रहा है। एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें से कुछ ने ओटीटी का रास्ता लिया, जबकि कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े हैं। जनवरी में कोई फिल्म थियेटर में नहीं आई, लेकिन 2021 के अंत में रिलीज हुई पुष्पा का धमाल रहा। फिल्म ने हिंदी में बेजोड़ कमाई की।

वहीं, फरवरी में बधाई दो और गंगूबाई काठियावाड़ी ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। बधाई दो ने जहां अपने कंटेंट को लेकर खूब तारीफ पाई, वहीं संजय लीला भंसाली की गंगूबाई ने बॉक्स ऑफिस पर 129 करोड़ का कारोबार किया।

kgf-chapter-2-jersey-heropanti-2-ajay-devgn-runway-34-april-to-be-a-blockbuster-month-at-box-office

जबकि सबसे धमाकेदार महीना रहा मार्च 2022.. एसएस राजामौली की आरआरआर (RRR) और द कश्मीर फाइल्स ने अपनी शानदार कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस की रौनक वापस ला दी है। RRR ने 11 दिनों में 195 करोड़ के लगभग का कलेक्शन कर लिया, वहीं द कश्मीर फाइल्स 250 करोड़ के करीब तक पहुंच चुकी है।

बहरहाल, अब साउथ की कुछ बड़ी फिल्में और ईद रिलीज के साथ; अप्रैल भी बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर महीना साबित के लिए तैयार है।

बीस्ट

बीस्ट

सुपरस्टार विजय कीफिल्म 'बीस्ट' 13 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म एक तमिल एक्शन-थ्रिलर है और इसे हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। कोई शक नहीं फिल्म का तमिल वर्जन नए रिकॉर्ड बनाएगा.. जबकि हिंदी में भी फिल्म को लेकर बढ़िया क्रेज देखा जा रहा है।

जर्सी

जर्सी

दिसंबर से टलते टलते शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी अब 14 अप्रैल को रिलीज हो रही है। साउथ की दो बड़ी फिल्मों से भिड़ने के बावजूद फिल्म से हिंदी बेल्ट में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। फिल्म की सफलता पूरे तौर पर वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करता है।

केजीएफ- चैप्टर 2

केजीएफ- चैप्टर 2

वहीं, सुपरहिट फिल्म केजीएफ की सीक्वल 14 अप्रैल को रिलीज होगी।सुपरस्टार यश स्टारर KGF चैप्टर 2 मुख्य रूप से एक कन्नड़ फिल्म है और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम के डब वर्जन में भी रिलीज़ किया जाएगा। कन्नड़ फिल्म होने के बावजूद, सीक्वल के हिंदी और तेलुगु वर्जन के साथ रिकॉर्डतोड़ संख्या में कमाई करने की उम्मीद है, यही वजह है कि यह पूरी तरह से एक पैन- इंडिया फिल्म है।

हीरोपंती 2

हीरोपंती 2

इस साल ईद पर सलमान खान की जगह आ रहे हैं टाइगर श्रॉफ.. 29 अप्रैल रिलीज हो रही है 'हीरोपंती 2'.. टाइगर और तारा सुतारिया स्टारर इस एक्शन फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म ईद पर आ रही है, लिहाजा बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की उम्मीद जताई रही है।

रनवे 34

रनवे 34

हालांकि टाइगर को जबरदस्त टक्कर ईद पर ही आ रहे हैं अजय देवगन, अपनी फिल्म 'रनवे 34' के साथ। अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत स्टारर इस फिल्म से भी बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें हैं।

जॉन अब्राहम रहे फ्लॉप

जॉन अब्राहम रहे फ्लॉप

बता दें, इस महीने की शुरुआत जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक के साथ हुई थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है। 4 दिनों में फिल्म ने 13-14 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X