केजीएफ चैप्टर 2 हिंदी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग: इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, वॉर के 53 करोड़ को किया पीछे
इस समय दक्षिण भारतीय फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही हैं और अब इन फिल्मों में नाम जुड़ चुका है कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ। केजीएफ यानि कि काला गोल्ड फील्ड और यहां से उठे रॉकी भाई की कहानी है केजीएफ। फिल्म ने 14 अप्रैल को ओपनिंग के साथ हिंदी बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है।
हिंदी बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ चैप्टर 2 ने ओपनिंग के साथ लगभग 54 करोड़ की कमाई की है जिसके साथ फिल्म ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक सबसे ज़्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म वॉर के 53 करोड़ की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया।

गौरतलब है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही लगभग 36 - 40 करोड़ की कमाई कर ली थी जिसके बाद ये तय माना जा रहा है कि फिल्म ग्रॉस स्तर पर ही सही लेकिन 60 करोड़ तक फिल्म का आंकड़ा पार कर लेती। यहां देखिए, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपिनंग करने वाली फिल्मों के आंकड़े।

#1 - वॉर
फिल्म - वॉर
रिलीज़ डेट - 2 अक्टूबर 2019
ओपनिंग - 53 करोड़
स्टारकास्ट - ऋतिक रोशन, टाईगर श्रॉफ, वाणी कपूर
डायरेक्टर - सिद्धार्थ आनंद
लाइफटाईम कलेक्शन - 319 करोड़
स्टेटस - सुपरहिट

#2 एवेंजर्स एंडगेम हिंदी
फिल्म - एवेंजर्स एंडगेम हिंदी
रिलीज़ डेट - 26 अप्रैल 2019
ओपनिंग - 53 करोड़
स्टारकास्ट - मार्वेल यूनिवर्स
डायरेक्टर - एंथनी रस्सो, जो रस्सो
लाइफटाईम कलेक्शन - 365 करोड़
स्टेटस - सुपरहिट

#3 ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
फिल्म - ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
रिलीज़ डेट - 8 नवंबर 2018
ओपनिंग - 52.2 करोड़
स्टारकास्ट - आमिर खान, फातिमा सना शेख, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ
डायरेक्टर - विजय कृष्ण आचार्य
लाइफटाईम कलेक्शन - 145 करोड़
स्टेटस - सुपरफ्लॉप

#4 हैप्पी न्यू ईयर
फिल्म - हैप्पी न्यू ईयर
रिलीज़ डेट - 24 अक्टूबर 2014
ओपनिंग - 44.9 करोड़
स्टारकास्ट - शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, विवान शाह, बमन ईरानी व अन्य
डायरेक्टर - फराह खान
लाइफटाईम कलेक्शन - 205 करोड़
स्टेटस - मुनाफे में

#5 भारत
फिल्म - भारत
रिलीज़ डेट - 5 जून 2019
ओपनिंग - 42.3 करोड़
स्टारकास्ट - सलमान खान, कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर व अन्य
डायरेक्टर - अली अब्बास ज़फर
लाइफटाईम कलेक्शन - 209 करोड़
स्टेटस - मुनाफे में

#6 बाहुबली 2 द कनक्लूज़न
फिल्म - बाहुबली 2 The Conclusion
रिलीज़ डेट - 28 अप्रैल 2017
ओपनिंग - 41 करोड़
स्टारकास्ट - प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्नाह भाटिया व अन्य
डायरेक्टर - एस एस राजामौली
लाइफटाईम कलेक्शन - 511 करोड़
स्टेटस - ब्लॉकबस्टर

#7 प्रेम रतन धन पायो
फिल्म - प्रेम रतन धन पायो
रिलीज़ डेट - 12 नवंबर 2015
ओपनिंग - 40.3 करोड़
स्टारकास्ट - सलमान खान, सोनम कपूर
डायरेक्टर - सूरज बड़जात्या
लाइफटाईम कलेक्शन - 207 करोड़
स्टेटस - हिट

#8 सुलतान
फिल्म - सुलतान
रिलीज़ डेट - 6 जुलाई 2016
ओपनिंग - 36.5 करोड़
स्टारकास्ट - सलमान खान, अनुष्का शर्मा
डायरेक्टर - अली अब्बास ज़फर
लाइफटाईम कलेक्शन - 300.4 करोड़
स्टेटस - ब्लॉकबस्टर

#9 धूम 3
फिल्म - धूम 3
रिलीज़ डेट - 20 दिसंबर 2013
ओपनिंग - 36.2 करोड़
स्टारकास्ट - आमिर खान, कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा
डायरेक्टर - विजय कृष्ण आचार्य
लाइफटाईम कलेक्शन - 280 करोड़
स्टेटस - हिट

#10 संजू
फिल्म - संजू
रिलीज़ डेट - 29 जून 2018
ओपनिंग - 34.7 करोड़
स्टारकास्ट - रणबीर कपूर
डायरेक्टर - राज कुमार हिरानी
लाइफटाईम कलेक्शन - 341 करोड़
स्टेटस - ब्लॉकबस्टर

#11 टाईगर ज़िंदा है
फिल्म - टाईगर ज़िंदा है
रिलीज़ डेट - 22 दिसंबर 2017
ओपनिंग - 34.1 करोड़
स्टारकास्ट - सलमान खान, कैटरीना कैफ
डायरेक्टर - अली अब्बास ज़फर
लाइफटाईम कलेक्शन - 339 करोड़
स्टेटस - हिट


Click it and Unblock the Notifications