केजीएफ 2 ने रचा इतिहास, पांच दिनों में भारत की टॉप 9 फिल्मों में शामिल- 600 करोड़ का आंकड़ा पार
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म केजीएफ 2 ने सिनेमाघरों में 6 दिन गुजार लिये हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म रिलीज होते के साथ ही कई नए रिकॉर्ड कायम कर चुकी है, जो आगे किसी भी फिल्म के लिए तोड़ना काफी मुश्किल होने वाला है। बता दें, फिल्म ने महज 6 दिनों में फिल्म ने हिंदी में 240 करोड़ के लगभग का कलेक्शन कर लिया है।
वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 600 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। पांच दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 625.12 करोड़ रहा है। जिसके बाद यह भारत की टॉप 9 फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

सुपरस्टार यश की इस फिल्म को वर्ल्डवाइड 10 हजार से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया था। फिल्म ने यहीं से रिकॉर्ड कायम करना शुरु कर दिया था। यश, संजय दत्त, रवीना टंडन स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉस मिल रहा है।
सिर्फ साउथ में ही नहीं, बल्कि हिंदी मार्केट में भी फिल्म ने उम्मीद से बढ़कर कमाई की है। हिंदी में फिल्म ने पांच दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जो कि एक रिकॉर्ड है।

वर्ल्डवाइड तहलका
वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन कुछ ऐसा रहा है-
पहला दिन - 165.37 करोड़
दूसरा दिन - 139.25 करोड़
तीसरा दिन - 115.08 करोड़
चौथा दिन - 132.13 करोड़
पांचवा दिन - 73.29 करोड़
कुल - 625.12 करोड़

यूएस बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड
KGF 2 केवल 5 दिनों में यूएसए में 5 मिलियन डॉलर के आंकड़े तक पहुंचने वाली पहली कन्नड़ फिल्म बन गई। फिल्म ने यूएसए में अब तक 38.89 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

केरल में शानदार कमाई
KGF 2 ने केरल बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रचा है। 5 दिनों में राज्य में 30 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली अब तक की सबसे तेज फिल्म बन गई है। केरल में फिल्म ने अब तक 32.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।

हिंदी कलेक्शन
हिंदी में फिल्म ने 6 दिनों में लगभग 238 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
पहला दिन- 53.95 करोड़
दूसरा दिन- 46.79 करोड़
तीसरा दिन-42.90 करोड़
चौथा दिन- 50.35 करोड़
पांचवां दिन- 25.57 करोड़
छठा दिन- 19 करोड़ *
कुल: 238.56 करोड़ (approx)

सुलतान और बाहुबली पीछे
भारत की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में केजीएफ 2 ने अब तक सुलतान और बाहुबली को पीछे कर दिया है। फिल्म की अब अगली टार्गेट है रजनीकांत- अक्षय कुमार स्टारर 2.0, जिसने 800 करोड़ का कलेक्शन किया था।


Click it and Unblock the Notifications