KGF चैप्टर 2 ने रिलीज होते ही तोड़े 10 धमाकेदार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड- बनी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर

फिल्म केजीएफ 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म को वर्ल्डवाइड 10 हजार से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया था। फिल्म ने यहीं से रिकॉर्ड कायम करना शुरु कर दिया था। फिल्म ने ओपनिंग के मामले में वॉर, आरआरआर, बाहुबली 2 जैसी फिल्मों को पीछे कर दिया है।

केजीएफ चैप्टर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 165 करोड़ का कलेक्शन किया है। साथ ही यह हिंदी में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। यश, संजय दत्त, रवीना टंडन स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉस मिल रहा है। सिर्फ साउथ में ही नहीं, बल्कि हिंदी मार्केट में भी फिल्म ने उम्मीद से बढ़कर कमाई की है। हिंदी में फिल्म ने 53.95 करोड़ की ओपनिंग दी है।

kgf-chapter-2-breaks-10-box-office-records

खास बात है कि दो दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 2 दिनों में हिंदी में 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने गुरुवार को 53.95 करोड़ और शुक्रवार को 46.79 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद हिंदी में फिल्म का कुल कलेक्शन 100.74 करोड़ तक हो चुका है।

KGF 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तोड़े ये 10 रिकॉर्ड-

हिंदी में सबसे बड़ी ओपनिंग

हिंदी में सबसे बड़ी ओपनिंग

53.95 करोड़ के साथ KGF चैप्टर 2 हिंदी में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है।

पूरे भारत की सबसे बड़ी ओपनर

पूरे भारत की सबसे बड़ी ओपनर

RRR (156 करोड़) और बाहुबली 2 (152 करोड़) के बाद KGF 2 (134.50 करोड़) भारत की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर है।

केरल की सबसे बड़ी ओपनिंग

केरल की सबसे बड़ी ओपनिंग

केजीएफ 2 ने केरल में पहले दिन 7.4 करोड़ का कलेक्शन किया है.. यह एक रिकॉर्ड है।

एडवांस बुकिंग में भी रिकॉर्ड

एडवांस बुकिंग में भी रिकॉर्ड

केजीएफ चैप्टर 2 पहली फिल्म है जिसने बेंगलुरु शहर से 10 करोड़ की एडवांस बुकिंग की कमाई (10.95 करोड़)।

ओवरसीज कलेक्शन

ओवरसीज कलेक्शन

ओवरसीज में सबसे बड़ी ओपनिंग डे देने वाली कन्नड़ फिल्म बन चुकी है केजीएफ चैप्टर 2..

केरल में सबसे बड़ी ओपनिंग

केरल में सबसे बड़ी ओपनिंग

7.40 करोड़ कलेक्शन के साथ KGF चैप्टर 2 केरल में सबसे बड़ी ओपनिंग है।

एडवांस बुकिंग में नया रिकॉर्ड बनाया

एडवांस बुकिंग में नया रिकॉर्ड बनाया

KGF 2 ने एडवांस बुकिंग में नया रिकॉर्ड बनाया है और राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' और हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर 'एवेंजर्स: एंडगेम' द्वारा पहले बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज

सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज

लॉकडाउन के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली फिल्म- उत्तर भारत (4400 स्क्रीन), दक्षिण भारत (2600+ स्क्रीन), ओवरसीज हिंदी (1100 स्क्रीन), ओवरसीज अन्य भाषाएं (2900 स्क्रीन)।

दो दिनों में 100 करोड़

दो दिनों में 100 करोड़

हिंदी में दो दिनों में 100 करोड़ पार होने वाली पहली और एकमात्र फिल्म बनी केजीएफ 2।

एक्टर्स की सबसे बड़ी फिल्म

एक्टर्स की सबसे बड़ी फिल्म

रिलीज के साथ ही बनी यश, संजय दत्त और रवीना टंडन की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है केजीएफ 2।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X