केजीएफ चैप्टर 2 हिंदी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग: 1st Day 1st Show से ही धमाका, 60 करोड़ के पार यश की फिल्म

यश, रवीना टंडन और संजय दत्त स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 भारत में तो सुनामी की तरह आई है लेकिन हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ये कन्नड़ फिल्म तबाही मचाते हुए इतिहास बनाने को तैयार है। केजीएफ चैप्टर 2 ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग में ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और अब फिल्म लगभग 60 करोड़ की Gross ओपनिंग लेने को तैयार है।

ऐसा करते हुए केजीएफ 2 हिंदी बॉक्स ऑफिस के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म होगी। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऋतिक रोशन की वॉर के पास है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 53 करोड़ की ओपनिंग दी थी।

kgf-chapter-2-box-office-opening-report-first-day-first-show-massive-occupancy-highest-hindi-opener

केजीएफ 2 के हिंदी शो ने पहले दिन पहले शो के बाद ही सुबह 68 - 72 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। अगर भारत की बात करें तो फिल्म RRR की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अब 135 करोड़ की ओपनिंग देने की तैयारी में है।

तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड

तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड

अगर केजीएफ 2 वॉर के 51 करोड़ के बॉक्स ऑफिस को पीछे नहीं भी छोड़ पाती है तो भी ये वॉर और ठग्स ऑफिस हिंदुस्तान के 50 करोड़ के साथ, हिंदी बॉक्स ऑफिस के इतिहास की टॉप 3 ओपनिंग में शामिल होने जा रही है ये तो तय है।

हिंदी फिल्मों में डर

हिंदी फिल्मों में डर

गौरतलब है कि इस समय दक्षिण की फिल्मों का हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कहर है कि केजीएफ 2 के साथ रिलीज़ होने वाली शाहिद कपूर स्टारर जर्सी एक हफ्ते के लिए पोस्टपोन हो गई। कोई भी यश के केजीएफ चैप्टर 2 के तूफान से भिड़ने का रिस्क नहीं लेना चाहता था और शायद ये फैसला बिल्कुल ठीक था।

68 - 72 प्रतिशत ओपनिंग

68 - 72 प्रतिशत ओपनिंग

केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर सुबह के शो में ही 68 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। कोरोना काल के बाद ये सबसे बड़ा आंकड़ा है और यही कारण है कि हिंदी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को सफलता को लेकर हर कोई आश्वस्त हो चुका है।

सुबह के शो के आंकड़े

सुबह के शो के आंकड़े

केजीएफ चैप्टर 2 हिंदी के 1200 शो मुंबई और दिल्ली में हैं जिनमें सुबह मुंबई में 60 प्रतिशत और दिल्ली में 70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। वहीं पुणे के 470 शो में लगभग 75 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। हैदराबाद में भी हिंदी के 12 शो हैं जहां 96 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

सभी बड़े शहरों में 70 प्रतिशत से ऊपर

सभी बड़े शहरों में 70 प्रतिशत से ऊपर

गौरतलब है कि लखनऊ, भोपाल, जयपुर, सूरत, अहमदाबाद, चेन्नई, चंडीगढ़, भोपाल जैसे सभी बड़े शहरों में केजीएफ चैप्टर 2 हिंदी ने 70 प्रतिशत से ऊपर की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। यश की फिल्म का हिंदी दर्शकों ने बांहे फैलाकर स्वागत किया है।

लाल सिंह चड्ढा हो जाती धराशाई

लाल सिंह चड्ढा हो जाती धराशाई

गौरतलब है कि पहले, केजीएफ चैप्टर 2 आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के साथ क्लैश होने वाली थी लेकिन फिर आमिर की फिल्म पोस्टपोन कर दी गई। ये देखना काफी दिलचस्प होता कि आमिर खान की फिल्म यश की फिल्म के आगे कितनी मज़बूती से खड़ी हो पाती। क्योंकि फिलहाल तो यश की ये कन्नड़ फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने को तैयार है।

बेहद लंबा वीकेंड

बेहद लंबा वीकेंड

15 अप्रैल को जहां ज़्यादातर जगह अवकाश है वहीं शनिवार और रविवार तो छुट्टी है ही। ऐसे में केजीएफ 2 को बॉक्स ऑफिस पर एक लंबा वीकेंड मिलेगा जिसका साफ असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा। बस इंतज़ार है तो आज के आंकड़ों का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X