Box Office पर यश की KGF 2 का आएगा तूफान, 100 करोड़ की बंपर ओपनिंग का रिकॉर्ड?
केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। 14 अप्रैल को सिनेमाघर में केजीएफ चैप्टर 2 की आंधी आने वाली है। ट्रेड जानकारों के मुताबिक केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिहाज से ओपनिंग दिन पर ही बंपर कमाई का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। केजीएफ चैप्टर 2 इस बार कहानी के साथ मल्टी स्टारर फिल्म के तौर पर भी पर्दे पर दिखाई देगी।

यश,संजय दत्त, रवीना टंडन एक साथ केजीएफ 2 की कहानी में एक्शन और ड्रामा का ओवरडोज लेकर आयेंगे। पुष्पा और आरआरआर के बाद केजीएफ चैप्टर 2 साउथ फिल्म इंडस्ट्री बाजार में 100 करोड़ की ओपनिंग करेगी।

केजीएफ की एडवांस बुकिंग
ट्रेड जानकारों ने बताया है कि केजीएफ की एडवांस बुकिंग देखते हुए यह ओवरसीज के साथ भारत में भी कमाई का आंकड़ा छप्पर फाड़ करेगी। एक अखबार की रिपोर्ट अनुसार केजीएफ 2 पहले दिन कमाईेके सारे रिकॉर्डतोड़ती हुई नजर आयेंगी।

ओपनिंग कलेक्शन 100 करोड़
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी वर्जन की कमाई 33 करोड़ के करीब हो सकती है। बाकी केजीएफ चैप्टर 2 के तेलुगु,तमिल और कन्नड़ फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन 100 करोड़ के करीब का हो सकता है।

पैन इंडिया फिल्म का केजीएफ चैप्टर 2 को फायदा
इसके अनुसार केजीएफ चैप्टर 2 पहले दिन ही 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करने में सफल हो सकती है। पैन इंडिया फिल्म होने का पूरी तरह से केजीएफ चैप्टर 2 को फायदा मिलेगा।

3000 से अधिक स्क्रीन पर केजीएफ 2 रिलीज
रमेश बाला ने यह भी जानकारी दी है कि यूके और यूएस में केजीएफ चैप्टर 2 की एडवांस बुकिंग अच्छी हुई है। केजीएफ चैप्टर 2 की स्क्रीन की गिनती भी काफी अधिक है।केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी वर्जन को 3000 से अधिक स्क्रीन और तमिलनाडु में केजीएफ 2 को लगभग 250 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications