Kgf Chapter 2 Box Office तूफान , सलमान की सुल्तान- बाहुबली 2 का तोड़ा रिकॉर्ड, 500 करोड़ पार
केजीएफ चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा कायम रखा है। केवल 5 दिन के भीतर केजीएफ चैप्टर 2 ने 200 करोड़ की कमाई हिंदी वर्जन में की है। जो कि सलमान खान की सुल्तान और बाहुबली से खुद को आगे करके नंबर 1 की पोजिशन पर पहुंच गई है। ट्रेड रिपोर्ट अनुसार केजीएफ 2 इस वीक अपनी कमाई की रफ्तार से कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार केजीएफ 2 इसी तरह कमाई करती रही तो वह जल्द ही 270 करोड़ से अधिक कमाई का रिकॉर्ड इस सप्ताह पार कर लेगी। गुरुवार ओपनिंग दिन पर केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई 53.95 करोड़ रही है।

केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई 219.56 करोड़
शुक्रवार को केजीएफ ने 46.79 करोड़ की कमाई की। शनिवार को यह 42.90 करोड़ तक पहुंची, रविवार को केजीएफ 2 का बॉक्स ऑफिस 50.35 करोड़ और सोमवार को यह आंकड़ा 25.57 करोड़ पर पहुंच गया।ऐसे में केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई 219.56 करोड़ पर पहुंच गई है।

बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ा
केजीएफ चैप्टर 2 ने ऐसा करके बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ा है। बाहुबली 2 ने 7 दिन में 200 का आंकड़ा पार किया था। केजीएफ 2 ने पांच दिन में यह कर दिखाया है। बाहुबली ने 7वें दिन 200 करोड़ की कमाई के बाद कुल बाॅक्स आफिस कमाई 510 करोड़ के करीब की।

सुल्तान हई पीछे
केजीएफ 2 ने 5 दिन में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर इस तरह इशारा दे दिया है कि वह भी 500 करोड़ पार कर सकती है। सलमान खान की फिल्म सुल्तान को भी केजीएफ 2 ने पीछे कर दिया है। सुल्तान ने 4 दिन में 180 करोड़ के करीब कमाई की।

वर्ल्ड वाइड केजीएफ 2 की चार दिन की कमाई 546 करोड़
दूसरी तरफ विश्व स्तर पर भी केजीएफ चैप्टर 2 की बंपर कमाई का सिलसिला जारी है। वर्ल्ड वाइड केजीएफ 2 की चार दिन की कमाई 546 करोड़ हुई है।ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालनअनुसार केजीएफ चैप्टर 2 वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिसपर पहले दिन- 165.37 करोड़, दूसरे दिन- 139.25 करोड़, तीसरे दिन 115.08 करोड़, चौथे दिन- 132.13 करोड़ की कमाई की । यह सिलसिला जारी रहता हुआ दिखाई दे रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











