KGF Chapter 2: बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन हदें पार, वीकेंड पर 300 करोड़ का आंकड़ा ?
कन्नड़ सुपरस्टार यश की केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज के साथ बाॅक्स आफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 14 अप्रैल गुरुवार को रिलीज हुई केजीएफ चैप्टर 2 ने शुक्रवार गुड फ्राइडे को कमाई की रफ्तार को कई गुणा आगे लेकर पहुंच गई है। तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम में रिलीज हुई केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी भाषा में केवल 2 दिन के भीतर ही 100 करोड़ की कमाई को पार कर लिया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श अनुसार आधारित रिपोर्ट केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 46.79 करोड़ के करीब की कमाई की है। 14 और 15 अप्रैल फिल्म की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर 2 दिन में केजीएफ चैप्टर 2 ने हिंदी भाषा में 100.74 करोड़ के करीब की कमाई कर चुकी है।

केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी वर्जन की कमाई
ऐसे में केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी वर्जन ने ग्रॉस कमाई 100 करोड़ से ऊपर की कर ली है। शनिवार और रविवार के वीकेंड को मिलाकर केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई का आंकड़ा 180 करोड़ से अधिक होने की उम्मीद की जा रही है।

204 करोड़ की दो दिन में कमाई
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने केजीएफ चैप्टर 2 की ऐतिहासिक शुरुआत पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि केजीएफ पहले दिन 134.50 करोड़ की कमाई की। पहले दिन ही केजीएफ 2 ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सभी भाषाओं में केजीएफ चैप्टर 2 की दो दिन में कुल कमाई 204 करोड़ के करीब की हुई है।

वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 165 करोड़
संजय दत्त, रवीना टंडन और यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने वर्ल्ड वाइड भी नया रिकॉर्ड कायम किया है। केजीएफ चैप्टर 2 ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 165 करोड़ के करीब की बंपर ओपनिंग की है।

रिलीज के दूसरे दिन 231 करोड़ की टिकट बिके
केजीएफ 2 की टिकट भी तेजी से बिक रहे हैं। केजीएफ 2 को लेकर फैंस का क्रेज देखते हुए सिनेमा हॉल में अधिक सीट लगाए जाने की खबर आयी है। केजीएफ चैप्टर 2 के रिलीज के दूसरे दिन 231 करोड़ की टिकट बिक चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications