KGF Chapter 2: बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन करोड़ों कमाई, एडवांस बुकिंग छप्पर फाड़ , जानिए रिपोर्ट !
यश की केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज हो गई है। ऐसे में केजीएफ 2 की एडवांस बुकिंग को लेकर रिपोर्ट सामने आयी है। इसके अनुसार केजीएफ 2 ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर ली है। केजीएफ चैप्टर 2 ने आरआरआर, वॅार और बाहुबली का एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

केजीएफ 2 ने एडवांस बुकिंग में 65.10 करोड़ की कमाई कर ली है। फैंस की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए केजीएफ 2 का पहला शो सुबह 6 बजे शुरू हो रहा है। ट्रेड जानकारों के मुताबिक हिंदी केजीएफ चैप्टर 2 पहले दिन करीब 50 करोड़ के करीब की कमाई कर सकती है।

केजीएफ चैप्टर 2 की100 करोड़ कमाई
अन्य भाषाओं को मिलाकर केजीएफ चैप्टर 2 100 करोड़ के करीब की कमाई कर सकती है। दूसरी हिंदी फिल्मों से तुलना की जाए तो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॅार फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 32 करोड़ रुपए के करीब की कमाई की।

बाहुबली 2 की एडवांस बुकिंग
बाहुबली 2 ने एडवांस बुकिंग में 37 करोड़ के करीब की कमाई की है।एडवांस बुकिंग की रफ्तार को देखते हुए यह कयास लगाया जा रहा है कि केजीएफ 2 पहले दिन की कमाई में आरआरआर के 156 करोड़ के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

केजीएफ चैप्टर 2 इतने सारे स्क्रीन पर रिलीज
तरण आदर्श के अनुसार नॉर्थ में केजीएफ चैप्टर 2 को 4400 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। दक्षिण भारत में इसे 2600 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। विदेश में हिंदी भाषा में केजीएफ 2 को 1100 स्क्रीन पर।

कोरोना महामारी के बाद सबसे बड़ी फिल्म
साथ ही बाकी की भाषाओं में केजीएफ 2 को 2900 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट आधार पर केजीएफ 2 एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसे कोरोना महामारी के बाद सबसे अधिक स्क्रीन पर रिलीज मिली है।


Click it and Unblock the Notifications











