..................... KGF Chapter 2 and RRR will fail to break Aamir Khan's blockbuster box office record | KGF 2 और RRR की ब्लॉकबस्टर कमाई, लेकिन आमिर खान के इस बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ने में फेल - Hindi Filmibeat

KGF 2 और RRR की ब्लॉकबस्टर कमाई, लेकिन आमिर खान के इस बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ने में फेल!

एसएस राजामौली की फिल्म RRR की बेजोड़ सफलता के बाद अब 'केजीएफ 2' बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया इतिहास रच रही है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तमाम नए रिकॉर्ड कायम कर दिये हैं। महज चार दिनों में फिल्म हिंदी में जहां 200 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ के पार पहुंच चुका है।

आंकड़ों को देखकर साफ है कि केजीएफ 2 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। चार दिनों में ही यह वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो चुकी है। हालांकि, केजीएफ 2 के लिए आमिर खान की फिल्म दंगल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ना बेहद मुश्किल होगा।

kgf-chapter-2-and-rrr-will-fail-to-break-aamir-khan-blockbuster-box-office-record

दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में आमिर खान की दंगल सालों से टॉप पर बनी हुई है। राजामौली की बाहुबली 2 और अब RRR भी इस रिकॉर्ड को तोड़ने में असफल रही है। दंगल ने वर्ल्डवाइड 2024 करोड़ का कलेक्शन किया था, जहां तक फिलहाल कोई फिल्म नहीं पहुंच पाई है।

दंगल ने चीन में बेतहाशा कमाई की थी, जिस वजह से इसका बिजनेस 2000 करोड़ तक पहुंच पाया। चीन में फिल्म ने 1300 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया था।

बहरहाल, केजीएफ 2 की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 551.83 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 165.37 करोड़, दूसरे दिन 139.25 करोड़, तीसरे दिन 115.08 करोड़, चौथे दिन 132.13 करोड़ का कलेक्शन किया है। बहरहाल, भारत की टॉप 10 फिल्मों में जगह बनाने के लिए फिल्म को सलमान खान की फिल्म सुलतान को पीछे करना होगा, जिसने 614 करोड़ का कलेक्शन किया था।

यहां देंखे वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 भारतीय फिल्मों की लिस्ट-

दंगल (2016)

दंगल (2016)

आमिर खान, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और साक्षी तंवर स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2024 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म चीन में 1300 करोड़ कलेक्शन के साथ ब्लॉकबस्टर रही थी।

बाहुबली 2 (2017)

बाहुबली 2 (2017)

राजामौली की इस फिल्म का क्रेज दुनियाभर में दिखा था। इस फिल्म ने भी चीन में जमकर कमाई की थी, जिसके बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन रहा 1810 करोड़..

आरआरआर

आरआरआर

जूनियर एनटीआर और रामचरण स्टारर एसएस राजामौली की इस फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 1072.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिलहाल फिल्म की कमाई जारी है।

बजरंगी भाईजान (2015)

बजरंगी भाईजान (2015)

सलमान खान और करीना कपूर स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 918.18 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही।

सीक्रेट सुपरस्टार (2017)

सीक्रेट सुपरस्टार (2017)

इसके बाद आती है आमिर खान प्रोडक्शन की सीक्रेट सुपरस्टार, जिसका वर्ल्डवाइ कलेक्शन रहा 902.92 करोड़। फिल्म ने चीन में धुआंधार कमाई की थी।

पीके (2014)

पीके (2014)

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी, आमिर खान और अनुष्का शर्मा स्टारर इस फिल्म ने 831.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।

2.0 (2018)

2.0 (2018)

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें, बजट के हिसाब से भी यह भारत की सबसे मंहगी फिल्मों में से एक है।

बाहुबली- द बिगनिंग (2015)

बाहुबली- द बिगनिंग (2015)

एसएस राजामौली के बाहुबली फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म ने वर्ल्डवाइड 650 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी।

सुलतान (2016)

सुलतान (2016)

वहीं, सलमान खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म सुलतान का कलेक्शन रहा था 614.49 करोड़। भारत में फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की थी।

संजू

संजू

और इस लिस्ट में दसवें नंबर पर है राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर स्टारर संजू। फिल्म ने दुनियाभर में 586.85 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X