Box office पर शाहिद की जर्सी को झटका, एडवांस बुकिंग में KGF Chapter 2 की करोड़ों कमाई !
कन्नड़ सुपरस्टार यश की केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज के साथ ही एडवांस बुकिंग के लिहाज से बंपर कमाई की तरफ इशारा कर रही है। शाहिद कपूर की जर्सी भी बुकिंग के लिहाज से अपनी रफ्तार को धीमी गति से बढ़ा रही है। 14 अप्रैल को यश, संजय दत्त, रवीना टंडन की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है।

एडवांस बुकिंग को लेकर यह रिपोर्ट आ रही है कि 6 दिन पहले ही 12 घंटे के भीतर टिकट काउंटर खुलते ही सारे टिकट बिक गए। मीडिया रिपोर्ट अनुसार 12 घंटे में केजीएफ चैप्टर 2 की एडवांस बुकिंग में 1 लाख से अधिक के टिकट बिक चुके हैं।

केजीएफ चैप्टर 2 एडवांस बुकिंग
14 अप्रैल की रिलीज से पहले ही केजीएफ चैप्टर 2 ने एडवांस बुकिंग में 18 करोड़ के करीब की कमाई कर ली है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज फिल्म की पहले दिन की कमाई 70 से 90 करोड़ के बीच की हो सकती है।

ओपनिंग सेल्स के 12 घंटों में 5000 से अधिक टिकट
केजीएफ 2 की यूके में ओपनिंग सेल्स के 12 घंटों में 5000 से अधिक टिकट बिग गए हैं। इसके साथ ग्रीस में रिलीज होने वाली यह पहली होगी।

शाहिद कपूर की जर्सी एडवांस बुकिंग
दूसरी तरफ शाहिद कपूर की जर्सी भी इसी दिन रिलीज हो रही है। जो कि इसी शीर्षक के साथ आयी तेलुगु फिल्म का आधिकारिक रीमेक है। जर्सी की एडवांस बुकिंग शनिवार से शुरू हो रही है। ऐसे में केजीएफ के सामने शाहिद कपूर की जर्सी का क्रेज दर्शकों के बीच कम होता दिखाई दे सकता है।

जर्सी Vs केजीएफ चैप्टर 2
बता दें कि शाहिद कपूर की जर्सी और यश की केजीएफ चैप्टर 2 को एक साथ लंबा वीकेंड कमाई के लिए मिल रहा है। वैशाखी, महावीर जयंती और अम्बेडकर जयंती के साथ गुड फ्राइडे भी केजीएफ और जर्सी की कमाई की गिनती बढ़ा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











