RRR को मिला पहला बड़ा झटका, KGF 2 की एडवांस बुकिंग में छप्पर फाड़, इतने करोड़ कमाई !
केजीएफ 2 ने रिलीज से पहले अपने नाम कई सारे रिकॉर्ड दर्ज करवा लिए हैं। एडवांस बुकिंग के मामले में केजीएफ 2 ने आरआरआर को भी पीछे कर दिया है। ट्रेड जानकारों की रिपोर्ट में यही जानकारी सामने आ रही है कि केजीएफ 2 ने बड़े पर्दे पर रिलीज से पहले तूफान मचा दिया है।

यश, संजय दत्त, रवीना टंडन की फिल्म केजीएफ 2 को पांच भाषाओं हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज किया जा रहा है। ट्रेड रिपोर्ट अनुसार केजीएफ 2 ने नॉर्थ इंडिया में एडवांस बुकिंग में 20 करोड़ रुपए की कमाई की है। सारी भाषाओं से अलग केवल हिंदी भाषा में केजीएफ 2 ने 11.4 करोड़ की कमाई की है। केजीएफ 2 की रिलीज से पहले हुई एडवांस बुकिंग का यह आंकड़ा और अधिक पार जा सकता है।

केजीएफ चैप्टर 2 एडवांस बुकिंग
भारतीय बॅाक्सआफिस रिपोर्ट मुताबिक केजीएफ चैप्टर 2 ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन कन्नड़ भाषा में 4.90 करोड़, हिंदी में 11.40 करोड़, मलयालम में 1.90 करोड़, तेलुगू में 5 लाख के साथ तमिल में 2 करोड़ की कमाई कर ली है।

केजीएफ 2 ने इस मामले में आरआरआर को पार किया
कुल मिलाकर अभी तक एडवांस बुकिंग के लिहाज से केजीएफ 2 ने 20.25 करोड़ का आंकड़ा पहुंच पाई है। वहीं राजामौली की आरआरआर की एडवांस बुकिंग हिंदी में 11 करोड़ तक ही रह गई थीं। केजीएफ 2 ने इस मामले में आरआरआर को पार किया है।

ओपनिंग कमाई 100 करोड़ पार
गौरतलब है कि केजीएफ के पहले भाग ने 250 करोड़ का कलेक्शन किया था। केजीएफ 2 के पहले दिन की ओपनिंग कमाई 100 करोड़ पार होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ 2
बॉक्स ऑफिसपर केजीएफ 2 की मांग को देखते हुए शाहिद कपूर की जर्सी फिल्म की रिलीज को भी 22 अप्रैल के लिए टाल दिया गया है। लेकिन केजीएफ चैप्टर 2 का मुकाबला एक्टर थलापति विजय की फिल्म बीस्ट से होगा।


Click it and Unblock the Notifications