केसरी बॉक्स ऑफिस: 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग के साथ दहाड़े अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की केसरी को क्रिटिक्स से भले ही मिली जुली प्रतिक्रिया मिली हो लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार ने केसरिया लहरा दिया है। फिल्म ने 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग की है और माना जा रहा है कि 20 करोड़ से ऊपर का ये आंकड़ा 22 - 23 करोड़ पर जाकर रूकेगा।
ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म तय रूप से 2019 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। अब देखना ये है कि फिल्म अक्षय की टॉप 3 ओपनिंग में से किसे रिप्लेस करती है। गोल्ड की ओपनिंग तो केसरी नहीं पछाड़ पाई है। लिहाज़ा देखना है कि अक्षय सिंह इज़ ब्लिंग और 2.0 में से एक या दोनों की ओपनिंग को पछाड़ पाते हैं या नहीं। जानिए उनकी टॉप 10 ओपनिंग बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -
दिलचस्प ये है कि 2019 में अब तक चार सुपरहिट फिल्में होने के बावजूद 15 करोड़ से ऊपर एक ही फिल्म की ओपनिंग रही है। गली बॉय ने 19 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं इसके अलावा केवल टोटल धमाल ने 2 अंकों की ओपनिंग दी है 16.5 करोड़ के साथ। इसके अलावा कैप्टन मार्वल ने 12 करोड़ की ओपनिंग दी है।

2019 में अब तक 11 बड़ी फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं जिनमें चार सुपरहिट, 1 हिट और एक प्लस में जा रही है। आने वाली अगली फिल्म है नोटबुक जो अक्षय कुमार की केसरी को टक्कर नहीं दे पाएगी। इसलिए डायरेक्टर अनुराग सिंह और धर्मा प्रोडक्शन्स की इस फिल्म के पास फिलहाल कमाने के लिए अच्छा खासा समय है।


Click it and Unblock the Notifications