केसरी बॉक्स ऑफिस: छह दिन में बॉक्स ऑफिस पर लुढ़के अक्षय कुमार पर 100 करोड़ क्लब में स्वागत को तैयार
अक्षय कुमार की केसरी मिली जुली प्रतिक्रिया के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धीरे धीरे ही सही आगे बढ़ रही है। हालांकि छठवें दिन यानि कि मंगलवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी लुढ़कती हुई दिखाई दी। 6वें दिन फिल्म का कलेक्शन गिरकर 10 - 15 प्रतिशत की रेंज में पहुंच गया और फिल्म ने लगभग 7 - 7.5 करोड़ की कमाई की है।
हालांकि मुंबई सहित उत्तर भारत में सोमवार से ही कलेक्शन के गिरने के बाद भी फिल्म मजबूती से खड़ी है। अगर बुधवार को भी फिल्म इतनी ही कमाई करती है तो 100 करोड़ क्लब के स्वागत की तैयारी शुरू कर दीजिए। फिल्म एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी।

हालांकि फिल्म सबसे बड़े कमाने वाले हफ्तों की लिस्ट में कोसों दूर है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार की पहली फिल्म 19वें नंबर पर दिखाई देती है। फिल्म है 2.0 जिसने पहले हफ्ते में 139 करोड़ की कमाई की थी। वहीं इसके बाद दूर दूर तक अक्षय की किसी फिल्म का नाम नहीं दिखता है।
अक्षय कुमार की अगली फिल्म दिखती है टॉयलेट एक प्रेम कथा - 34वें नंबर पर। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 96 करोड़ कमाए थे। यानि कि अक्षय कुमार की केसरी कम से कम टॉयलेट एक प्रेम कथा को पीछे छोड़ेगी। जानिए एक हफ्ते में सबसे ज़्यादा कमाने वाली टॉप 10 हिंदी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस -


Click it and Unblock the Notifications











