केसरी बॉक्स ऑफिस - अक्षय कुमार ने तोड़ा पिछले 10 सालों का शानदार RECORD
अक्षय कुमार केसरी बॉक्स ऑफिस पर लगातार तबाही मचा रही है। फिल्म ने अब तक 128 करोड़ की कमाई की है और ट्रेड आंकड़ों की मानें तो दूसरे सोमवार को भी फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की है। फिल्म लगातार रिकॉर्ड तो तोड़ ही रही है लेकिन अब फिल्म ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
धर्मा प्रोडक्शन्स की केसरी, बॉक्स ऑफिस पर होली के सीज़न में रिलीज़ हुई, सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। ऐसा करते हुए अक्षय कुमार ने वरूण धवन - आलिया भट्ट की बदरीनाथ की दुलहनिया को पीछे छोड़ा है जो इस दशक में होली पर सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म थी। देखिए बॉलीवुड की होली बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -
गौरतलब है कि केसरी को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था। कुछ का मानना था कि केसरी लोगों को देशभक्ति से भर देगी वहीं ज़्यादातर लोगों का मानना है कि फिल्म की कहानी तो अच्छी उठाई गई है लेकिन उसे परदे पर इतने सुस्त तरीके से उतारा गया है कि दर्शकों का मन ही नहीं लग पाता है।

दर्शकों की भी मानें तो केसरी में अक्षय कुमार तो बेहतरीन अभिनय से दिल जीतते हैं लेकिन फिल्म ऐसी गौरव गाथा नहीं सुना पाती है जितनी इसे सुनानी चाहिए थी। कुल मिलाकर लोगों को फिल्म से जितनी उम्मीदें थीं वो पूरी नहीं हो पाई हैं। अब देखना है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कहां जाकर रूकता है।


Click it and Unblock the Notifications











