केसरी BOX OFFICE: ओपनिंग के साथ अक्षय कुमार तोड़ेंगे ये धमाकेदार रिकॉर्ड्स?
अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म केसरी इस शुक्रवार को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है। देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय कुमार इस होली रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड बना सकते हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म शानदार ओपनिंग देगी।
2019 में रिलीज कुछ फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन दिया है। इस साल अब तक 4 फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है- उरी, मणिकर्णिका, गली बॉय और टोटल धमाल। जबकि केसरी पांचवी फिल्म साबित हो सकती है। बता दें, 2019 में अब तक 6 फिल्में हिट रही हैं।

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन तले यह फिल्म भारत में लगभग 4000 स्क्रीन पर रिलीज होगी। लिहाजा, फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग लगभग फाइनल ही है। केसरी के साथ रिलीज होगी 'मर्द को दर्द नहीं होता'। हालांकि इस फिल्म की भी काफी चर्चा है, लेकिन उम्मीद है कि केसरी को बॉक्स ऑफिस पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
अक्षय कुमार तोड़ेंगे ये बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स-


Click it and Unblock the Notifications