..................... Kesari 2 Day 1 Box Office Prediction- Akshay Kumar film will not break Sky Force record? - Hindi Filmibeat

Kesari 2 पहले दिन नहीं तोड़ पाएगी स्काई फोर्स का Box Office रिकॉर्ड? कमाएगी महज इतने रुपए!

kesari 2 box office collection

Kesari 2 Day 1 Box Office Prediction- अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्म केसरी चैप्टर 2 को लेकर लंबे समय से चर्चा है और आज फाइनली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर लगातार स्पेशल स्क्रीनिंग हो रहीं थीं और कई बड़े सितारे इस मौके पर पहुंचे थे।

केसरी ने रिलीज होकर लोगों को काफी मनोरंजन किया था और केसरी 2 भी लोगों के दिलों पर राज करने वाली है। इस फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन को लेकर चर्चा है और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अच्छा खासा कलेक्शन करने वाली है।

फिल्मीबीट से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान फिल्म बिजनेस विशेषज्ञ रोहित जयसवाल ने इसको लेकर ऐलान किया है कि फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी होने वाली है। उनका कहना था कि 18 अप्रैल को शुक्रवार वाले दिन फिल्म महज 6-7 करोड़ रुपये की कमाई करेगी।

हालांकि वीकेंड पर ये आंकड़ा बढ़ सकता है और देखने वाली बात होगी कि किस स्पीड से फिल्म आगे की ओर जाती है। कहा जा रहा है कि अपने पहले दिन के कलेक्शन के मामले में केसरी चैप्टर 2 स्काई फोर्स से काफी पीछे रह सकती है। स्काई फोर्स ने पहले ही दिन करीब 12 करोड़ का कलेक्शन किया था। अक्षय कुमार के फैंस को फिल्म काफी पसंद आ रही है।

जलियावाला बाग

केसरी जब रिलीज हुई थी तो पता चला था कि अक्षय कुमार अंग्रेजों की तरफ से लड़ रहे हैं। लेकिन चैप्टर में एक बार फिर ऐतिहासिक कथा पर जोर डाला गया है। दरअसल केसरी चैप्टर 2, द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग की बात कर रही है। इस फिल्म को करण सिंह त्यागी ने निर्देशन किया और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है।

फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा है और अक्षय कुमार काफी कमाल के लग रहे हैं। इसके अलावा आर माधवन और अनन्या पांडे ने भी अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित किया है। फिल्म पसंद की जा रही है लेकिन शुरुआत काफी स्लो है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X