केदारनाथ बॉक्स ऑफिस: दूसरे दिन हर हर महादेव करते हुए सारा - सुशांत ने लगाई छलांग, 20 करोड़ के पास
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ, मिली जुली प्रतिक्रिया के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर टिकने में कामयाब हो गई है। 7.15 करोड़ की ओपनिंग के बाद फिल्म ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 9.25 करोड़ की कमाई की और फिल्म की कुल कमाई 17 करोड़ पहुंच चुकी है।
जल्दी ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी। हालांकि सारा अली खान की डेब्यू फिल्म की ओपनिंग के आंकड़ों की तुलना जान्हवी कपूर की डेब्यू फिल्म के आंकड़ों से की जाए तो जान्हवी कपूर की धड़क ने 8.5 करोड़ की ओपनिंग की थी और इस मामले में सारा उनसे पीछे रह गई हैं।

अभिषेक कपूर की केदारनाथ, एक हिंदू लड़की मुक्कू और एक मुस्लिम पिट्ठू की कहानी है। यात्रा के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ता है और इसके लिए उन्हें समाज से काफी दबाव झेलना पड़ता है। इस कहानी में कुछ साल पहले केदारनाथ में आई त्रासदी को अच्छे से गूंथने की कोशिश की गई है।
फिल्म के बॉक्स ऑफिस के बारे में बात करते हुए सारा अली खान ने कहा कि मैं भी चाहती हूं कि मेरी फिल्म 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बने लेकिन फिलहाल तो केदारनाथ के लिए सारा की ये ख्वाहिश काफी मुश्किल लग रही है। अभी उन्हें बॉलीवुड के यंग 100 करोड़ क्लब में शामिल होने में वक्त लगेगा।
तब तक आपको मिलवा देते हैं बॉलीवुड के नए स्टार्स के 100 करोड़ क्लब से -


Click it and Unblock the Notifications