BOX OFFICE: सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ', पहला शानदार वीकेंड- जानें कलेक्शन
Recommended Video

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉस मिल रहा है। खासकर सारा अली खान का किरदार काफी दमदार है और उन्होंने बेहतरीन निभाया है। दर्शक उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने पहले वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। रविवार को फिल्म ने 12 करोड़ की कमाई की है।
अक्षय कुमार, रजनीकांत की फिल्म 2.0 अभी भी सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है। उनके बावजूद केदारनाथ को दर्शक मिल रहे हैं। लेकिन फिल्म की असली परीक्षा सोमवार से होगी। लगभग 35 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म को हिट होने के लिए 70 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। यह सारा अली खान की डेब्यू फिल्म है, लिहाजा उनकी फैन फॉलोइंग का भी फिल्म को फायदा मिला है।

केदारनाथ त्रासदी के इर्द गिर्द घूमती यह एक रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में सारा सबसे मजबूत पहलू हैं.. लेकिन कहानी काफी बेदम जो फिल्म को ऐवरेज बना देती है। सुशांत सिंह राजपूत को भी फिल्म में ज्यादा स्कोप नहीं दिया गया है। बहरहाल, अच्छी बात है कि केदारनाथ सोलो रिलीज हुई है, लिहाजा, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को फायदा मिल सकता है। आने वाले दो हफ्तों तक भी कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications