केदारनाथ Worldwide कलेक्शन- सारा अली खान ने एक हफ्ते में किया 50 करोड़ पार

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर फिल्म केदारनाथ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज प्रदर्शन किया है। लेकिन 2.0 के सामने फिल्म टिकने में सफल रही है। बता दें, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने एक हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म लगभग 35 करोड़ के बजट पर बनी थी। लिहाजा, फिल्म अपना बजट निकाल चुकी है लेकिन हिट साबित नहीं हुई है।

सारा अली खान की इस डेब्यू फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 70 करोड़ की कमाई करनी होगी। जो कि फिलहाल मुश्किल दिखता है। 21 दिसंबर यानि की इस शुक्रवार को शाहरुख खान की ज़ीरो रिलीज होने वाली है। ऐसे में केदारनाथ के सभी शोज लगभग बंद हो जाएंगे।

Kedarnath

केदारनाथ त्रासदी के इर्द गिर्द घूमती यह एक रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में सारा सबसे मजबूत पहलू हैं.. लेकिन कहानी काफी बेदम जो फिल्म को ऐवरेज बना देती है। सुशांत सिंह राजपूत को भी फिल्म में ज्यादा स्कोप नहीं दिया गया है। बहरहाल, फिल्म के हक में एक बात रही.. कि केदारनाथ सोलो रिलीज हुई है, लिहाजा, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को थोड़ा फायदा मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X